12 अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग

125
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

rashifal and panchang of 12 april : 12 अप्रैल का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

12 अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अमावस्या सुबह के 08.00 बजे तक। नक्षत्र- रेवती दिन के 11.30 बजे तक। योग- वैधृति दिन के 02.28 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.59 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.45 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.35 से 09.10 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.56 बजे से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

13 अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल। तिथि- प्रतिपदा सुबह के 10.16 बजे तक। नक्षत्र- अश्विनी दिन के 02.20 बजे तक। योग- विष्कुंभ दिन के 03.17 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.58 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.46 बजे। राहुकाल- दिन के 03.34 से 05.10 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.56 बजे से 12.47 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

12 अप्रैल का राशिफल

पढ़ें 12 अप्रैल का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यदि किसी नए कार्य में निवेश करना पड़े, तो अवश्य करें। भविष्य में उसका भरपूर लाभ मिलेगा। आज शाम से लेकर रात तक यात्रा कर सकते हैं, जो लाभदायक रहेगी।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपके प्रदर्शन की सराहनी होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है। इससे आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। धन भी व्यय होगा। संतान का आज आपको भरपूर सहयोग मिलेगा।

tantra-mantra-contact-us/”> हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। बहुत समय से लटके विवाद से छुटकारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी। अनावश्यक परेशानी से मन खिन्न रहेगा। पिता की सलाह से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से लाभदायक रहेगा। आप अपने बुद्धि और विवेक से नई-नई खोज करने में सफल रहेंगे। आज आप अपनी सीमित व आवश्यकता के अनुसार ही धन व्यय करें।,अन्यथा आर्थिक स्थिति चरमरा सकती है।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) अपने किसी नजदीकी के आचरण से आज आप आहत हो सकते हैं। उससे विश्वासघात होने का खतरा है, इसलिए सावधानी बरतें। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। यदि निवेश की योजना है तो बेहिचक आगे बढ़ें। लाभ होने का योग है।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 12 अप्रैल का राशिफल आपके लिए शुभ है। पुरानी योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। अभी समय अनुकूल है। यदि कार्यक्षेत्र में बदलाव चाहते हैं, तो उसके लिए भी प्रयास कर सकते हैं। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन मिश्रित फल वाला रहेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खासकर तनाव से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। रोजगार के क्षेत्र में फायदे का योग है। खूब मेहनत करें। शाम को धार्मिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) नौकरीपेशा लोगों को आज अनावश्यक रूप से कामकाज से जुड़ा तनाव रह सकता है। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण आज कुल लोग आपसे नजदीकी बनाने की इच्छा रखेंगे। इससे आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) अपनी योजना आज किसी से साझा न करें। विश्वासपात्र से भी उसके बाहर जाने का खतरा है। राजनीति करने वाले को आज ज्यादा सतर्क रहना होगा। उन्हें विरोधियों से नुकसान होने का खतरा है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) मतलब के लिए कुछ लोग आज आपसे नजदीकी बढ़ा सकते हैं। वे आपके लिए कार्य करते भी दिख सकते हैं। उनसे जुड़ने में खास नुकसान नहीं है। सतर्कता अवश्य बनाए रखें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) ग्रहों की स्थिति थोड़ी प्रतिकूल है। बने हुए काम बिगड़ते से लगेंगे। धैर्य बनाए रखें। एक-दो दिन बाद ही स्थिति आपके अनुकूल हो जाएगी। आज क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा बेवजह की मुसीबत में फंस सकते हैं।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कारोबारियों के लिए दिन अनुकूल है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन रहा है। इससे परिवार में प्रसन्नता का माहौल रह सकता है। रात का समय आप अपने परिजनों और परिवारजनों के साथ हास्य विनोद में व्यतीत कर सकते हैं।

नोट- 12 अप्रैल का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- बिना जन्मकुंडली व पंडित के जानें ग्रहों की स्थिति और उनके उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here