12 दिसंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

78
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 12 December : 12 दिसंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

12 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- नवमी रात के 08.02 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद रात के 12.00 बजे तक। योग- व्यतिपात अगले दिन सुबह के 05.46 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.04 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.25 बजे। राहुकाल- शाम के 04.08 से 05.25 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.54 से 12.36 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

13 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- दशमी रात के 09.32 बजे तक। नक्षत्र- रेवती रात के 02.05 बजे तक। योग- वरीयान अगले दिन सुबह के 05.57 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.05 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.26 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.23 से 09.40 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.55 से 12.36 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

12 दिसंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 12 दिसंबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। निवेश के लिए अनुकूल समय है। इसमें दूरगामी लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे पर शक करने के बदले भावनाओं को समझने का प्रयास करना उचित रहेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज शुरुआत में कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे। इस दौरान आपको धैर्य से काम लेते हुए आगे बढ़ना होगा। बाद में चीजें धीरे-धीरे आपके अनुकूल होने लगेंगी।

यह भी पढ़ें- महामृत्युंजय मंत्र से मिलती है सभी कष्टों से मुक्ति

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी। ऐसे में सोच-समझकर पैसे को खर्च करें। अन्यथा आर्थिक संकट में फंस सकते हैं। बेरोजगार जातकों को रोजी-रोजगार के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) भाग्य आपके साथ है। मनोवांछित सफलता मिलने की पूरी संभावना बनती हुई नजर आ रही है। कार्यक्षेत्र में यदि आप लंबे समय से प्रमोशन के लिए परेशान थे तो अब आपके ऊपर बॉस की कृपा बरस सकती है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 12 दिसंबर 2021 का राशिफल मिश्रित फल वाला है। खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। कामकाज की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। पति-पत्नी के बीच सौहार्द और विश्वास बढ़ेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) विदेश से संबंधित काम करने वालों को लाभ होगा। व्यवसायियों को कारोबार में आ रही मुश्किलें खत्म होंगी। इसके लिए यात्रा भी करनी पड़ सकती है। धार्मिक कार्य को करने का योग बनेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) सामाजिक गतिविधियों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। भूमि या भवन के क्रय-विक्रय में सोच-समझकर निर्णय लें। अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिश्रम के बल पर आप सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। दिन की शुरुआत में ही कामकाज में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। पूर्व में किए गए निवेश से लाभ होगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) प्रियजन की जिंदगी में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें। अन्यथा तकरार हो सकती है। प्रेम संबंधों में संभलकर कदम बढ़ाएं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से पुराने रोग उभर सकते हैं।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) कामकाज के क्षेत्र में सुखद परिणाम देखने को मिलेंगे। इस दौरान पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। सुख-सुविधाओं की चीजों को खरीदने में अधिक खर्च हो सकता है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज लंबी दूरी की यात्रा से लाभ के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान निकालने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी। एक बार फिर आप अपनी लय में आ जाएंगे।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) प्रेम-संबंध में दूसरे की कमियां निकालने के बदले सामंजस्य बिठाने का प्रयास करें। अन्यथा संबंध में दरार आ सकती है। आज अधिक समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। दूसरों के बहकावे में आने से बचें।

नोट- 12 दिसंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- पंच तत्व का शरीर में संतुलन कर जीवन बनाएं सुखी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here