12 फरवरी का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

96
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 12 february : 12 फरवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

12 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- प्रतिपदा रात के 12.29 बजे तक। नक्षत्र- धनिष्ठा दिन के 02.23 बजे तक। योग- परिघ रात के 02.20 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.02 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.09 बजे। राहुकाल- दिन के 11.12 से 12.36 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.58 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

13 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वितीया रात के 12.56 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा दिन के 03.11 बजे तक। योग- शिव रात के 01.33 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.01 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.10 बजे। राहुकाल- दिन के 09.48 से 11.12 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.58 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

12 फरवरी का राशिफल

पढ़ें 12 फरवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

समय थोड़ा परेशान करने वाला है। बनते-बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। कारोबारी और नौकरीपेशा लोग किसी भी कार्य में किसी भी तरह की जल्दबाजी ना दिखाएं। अन्यथा कार्य फंस सकता है। परिवार वालों का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

वृष

आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कारोबारी अगर किसी नई योजना पर कार्य शुरू करना चाहते हैं तो पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह ले लें। कार्यक्षेत्र में आज कोई भी काम थोड़ी सावधानी बरतकर ही करें तो बेहतर होगा। कारोबारियों को लाभ होने का योग बन रहा है।

यह भी पढ़ें- स्वयंसिद्ध शाबर मंत्र के प्रयोग से हर समस्या होगी दूर

मिथुन

आप आंतरिक खुशी महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र का माहौल सकारात्मक और आप के अनुरूप होगा। साथ काम करने वालों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों से भी आपके रिश्ते मजबूत होंगे। किसी नई योजना पर कार्य करने का सोच रहे हैं तो आगे बढ़ें। समय ठीक है।

कर्क

दिन उपलब्धियों वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापारिक माहौल से आपको मानसिक शांति महसूस होगी। पुराने फंसे हुए कार्य पूरे करने में आप सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होने का योग है। अपने कार्य पर एकाग्रता बनाकर रखें। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

सिंह

कार्य से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। उससे आगे चलकर आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। नई चीजों में हाथ आजमाने का अवसर मिलने की संभावना है। कारोबारियों को लाभ के अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

कन्या

12 फरवरी का राशिफल उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में कोई भी कार्य सावधानी से करेंगे तभी सफल होंगे। नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। अभी समय ठीक है। अपव्यय होने का योग है। कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के विवादों से दूरी बनाकर रखें।

तुला

सकारात्मकता व ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र का माहौल आप के अनुरूप होगा। कारोबारियों को व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है जो कि भविष्य में फायदेमंद सिद्ध हो सकती है। लंबे समय बाद पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है जिसके बाद आपको अच्छा लगेगा।

वृश्चिक

राशिफल आपके लिए मिला-जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र का माहौल आज थोड़ा तनाव व थकान देने वाला हो सकता है। किसी भी तरह के नए कार्य में फिलहाल हाथ नहीं डालें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। वे आपको परेशान करने का भी प्रयास कर सकते हैं। उनसे सावधान रहें।

धनु

थोड़ा परेशान करने वाला दिन रह सकता है। जिस भी कार्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे, वही फंस सकता है। किसी भी प्रकार के जोखिम भरे निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यापारिक लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। घबराएं नहीं धैर्य बनाकर काम करते रहें। सफलता थोड़ी देर से मिलेगी।

मकर

आर्थिक स्थिति थोड़ी परेशान करने वाली हो सकती है। परिवार में किसी करीबी की बात आप को चोट पहुंचा सकती है। भौतिक सुख-समृद्धि को लेकर आपकी इच्छाएं बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आप खुद को किसी विवाद की स्थिति में पाएंगे। यथासाध्य संयम बनाए रखें। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है।

कुंभ

किसी से विवाद में नहीं उलझें। छोटा-मोटा विवाद शत्रुता की स्थिति उत्पन्न कर सकता है। कारोबार के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। लाभ भी होने का योग है। आपका पूरा दिन आज जिम्मेदारियों को निभाने में बीत जाएगा। कारोबारियों को छोटे भाई या बहन की मदद मिल सकती है।

मीन

निवेश का सोच रहे हैं तो कर सकते हैं। अभी समय अनुकूल है। अतिरिक्त धन कमाने का विचार आपके मन में आ सकता है। प्रयास करें। उसमें आप सफल भी होंगे। नई परियोजनाओं पर विचार कर सकते हैं। चाहें तो अभी ही थोड़ी-बहुत सावधानी से शुरू भी कर सकते हैं।

नोट- 12 फरवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here