12 जुलाई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

136
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

rashifal and panchang of 12 July : 12 जुलाई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

12 जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वितीया सुबह 08.19 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा पूरा दिन पूरी रात तड़के 03.15 बजे तक। योग- वज्र दिन के 03.51 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.32 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.22 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.15 से 08.59 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.59 बजे से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

13 जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- शुक्ल। तिथि- तृतीया सुबह 08.24 बजे तक। नक्षत्र- मघा पूरा दिन पूरी रात तड़के 03.41 बजे तक। योग- सिद्धि दिन के 02.49 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.32 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.21 बजे। राहुकाल- दिन के 03.54 से 05.38 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.59 बजे से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

12 जुलाई का राशिफल

पढ़ें 12 जुलाई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन अनुकूल है। व्यवसायियों को लाभ का योग है। कार्यक्षेत्र में कामकाज के लिहाज से दिन ठीक रहेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की तरफ आकर्षण अनुभव करेंगे। सतर्क रहें। अपयश हो सकता है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज घर और बाहर में शांति व आनंद की स्थिति रहेगी। परिवार में सुखदायक घटनाएं घटेंगी। कार्यक्षेत्र में यश और सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर होगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।

यह भी पढ़ें- वास्तु और ग्रहों के संतुलन से एक-दूसरे की कमी दूर करें

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। स्वास्थ्य के मोर्चे पर थोड़ी समस्या रहेगी। जोखिम वाले काम से दूर रहें। शेयर व सट्टे में नुकसान होने का खतरा है। संभव हो तो आज यात्रा से परहेज करें।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज आप पर आलस्य हावी रहेगा। इसका असर कामकाज पर भी पड़ेगा। पारिवारिक कारणों से आप चिंतित रहेंगे। अनिद्रा की समस्या हो सकता है। समय पर भोजन भी नहीं मिल सकेगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 12 जुलाई का राशिफल आपके लिए शुभ है। काफी समय से जिस लक्ष्य को लेकर परेशान थे, वह प्राप्त हो सकता है। नई योजना पर अमल करने के लिए भी उपयुक्त समय है। संतान से खुशखबरी मिलेगी।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यवसायियों को आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी। नौकरीपेशा लोगों का कद बढ़ेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण से परेशान रह सकते हैं।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज काफी समय बाद कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति बनने से राहत महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन की समस्याएं हल होती हुई प्रतीत होंगी। संपत्ति संबंधी विवाद का समाधान मिल सकता है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज क्रोध और वाणी पर संयम रखें। इससे बहुत सी समस्याओं से बच जाएंगे। वाद-विवाद से यथासंभव दूर रहें। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें। अन्यथा आपका मासिक बजट गड़बड़ा सकता है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकेगी। विरोधियों के कारण माहौल कलुषित रहेगा। धैर्य बनाए रखें। अन्यथा मानहानि का भी खतरा है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। नई योजना पर कार्य आरंभ करने के लिए शुभ दिन है। स्थान परिवर्तन का भी योग है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा बीतेगा। रोजगार की तलाश करने वाले को सफलता मिलेगी। सफल यात्रा का योग बन रहा है। उसे चूकें नहीं, बल्कि फायदा उठाएं। उपहार की प्राप्ति संभव है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है। निवेश और नौकरी में अपेक्षित सफलता मिलेगी। आपका कद बढ़ेगा। आर्थिक रूप से थोड़ी समस्या हो सकता है। आकस्मिक खर्च जेब पर असर डालेगा।

नोट- 12 जुलाई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें : महाकाल की नगरी उज्जैन : दूर होते हैं सारे दुख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here