12 जून का राशिफल और दो दिन का पंचांग

162
20 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 12 June : 12 जून का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

12 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वितीया रात के 08.17 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्रा शाम के 04.58 बजे तक। योग- गंड सुबह के 09.14 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.19 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.58 से 10.36 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.53 बजे से 12.49 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

13 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- तृतीया रात के 09.40 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु शाम के 07.01 बजे तक। योग- वृद्धि सुबह के 09.31 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.20 बजे। राहुकाल- शाम के 05.35 से 07.20 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.53 बजे से 12.49 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

12 जून का राशिफल

पढ़ें 12 जून का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन मिश्रित फल वाला है। करियर और कारोबार पर विशेष ध्यान दें। पारिवारिक विवाद को सुलझाने में कोई वरिष्ठ रिश्तेदार अहम भूमिका निभाएंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज निवेश में जल्दबाजी नहीं करें। अभी नुकसान का खतरा है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें। पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। घर में अतिथियों का आगमन होगा।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आलस्य के कारण आज छोटा-मोटा नुकसान हो सकता है। मन थोड़ा चंचल रहेगा। कारोबारियों को फायदा होने का योग हैं हालांकि नौकरीपेशा लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन मिश्रित फल वाला है। करीबी की भावनाओं की अनदेखी नहीं करें। परिवार के बुजुर्ग के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज अधिक खर्च का योग हैं। मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) नौकरी में सहकर्मी का भरपूर साथ मिलेगा। आपके कद में वृद्धि हो सकती है। नए लोगों से संपर्क बनेगा। इससे उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 12 जून का राशिफल अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। विशेष रूप से कारोबारियों को लाभ अधिक मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज भावना में बहकर कोई निर्णय नहीं लें। अन्यथा परेशानी हो सकती है। दिन थोड़ी बेचैनी में बीतेगा। काम बनते-बनते देरी होगी। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) अनावश्यक बातों में समय नहीं गवाएं। इससे आपका ही नुकसान होगा। आय से अधिक खर्च होने से मन बेचैन हो सकता हैं। नौकरीपेशा लोग खुद पर काम का दबाव महसूस कर करेंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) कार्यक्षेत्र में दिन अनुकूल रहेगा। अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आपका प्रदर्शन उल्लेखनीय रहेगा। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो उसमें सफलता मिल सकती है। यात्रा का योग है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज दिन व्यस्तता में बीतेगा। इसके कारण थकान रह सकती है। कामकाज अच्छा चलेगा। नौकरीपेशा लोगों को आर्थिक लाभ मिलने का योग बन रहा है। निवेश संबंधी फैसले को टाल दें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन प्रसन्नता में बीतेगा। धनार्जन का योग है। कला के क्षेत्र में काम करने वाले को बड़ा फायदा मिल सकता है। कारोबारियों को लेन-देन में सतर्कता बरतनी चाहिए।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) लंबे समय से चल रही समस्या हल होगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को सफलता का योग है। कारोबारियों को सतर्क रहना चाहिए। विशेष रूप से लेन-देन में सतर्कता बरतें।

नोट- 12 जून का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- गणेश के अद्भुत मंत्र और उसकी प्रयोग विधि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here