12 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

84
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 12 October : 12 अक्टूबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

12 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- सप्तमी रात के 09.47 बजे तक। नक्षत्र- मूल दिन के 11.27 बजे तक। योग- शोभन सुबह के 08.51 बजे तक। उसके बाद अतिगंड पूरा दिन पूरी रात अगले दिन सुबह 06.10 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.20 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.55 बजे। राहुकाल- दिन के 03.01 से 04.28 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.44 से 12.30 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

13 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- अष्टमी रात के 08.07 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व आषाढ़ दिन के 10.19 बजे तक। योग- सुकर्मा पूरा दिन पूरी रात तड़के 03.48 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.21 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.54 बजे। राहुकाल- दिन के 03.01 से 04.28 बजे तक। अभिजीत- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

12 अक्टूबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 12 अक्टूबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज आपको धार्मिक कार्य से जुड़ने का अवसर मिलेगा। प्रेमी जोड़ों को अपने साथी के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। संतान द्वारा बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पैसे के लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- योग मुद्राओं के अनगिनत लाभ, बदल जाएगी जिंदगी

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) संतान के भविष्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आज मन चिंतित रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों का मन भटक सकता है। निजी संबंधों में किसी भी प्रकार की गलतफहमी पनपने न दें।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन जोखिम भरा है। विशेष रूप से फैसले के मामले में। नई योजनाओं पर काम शुरू करते समय ध्यान रखें कि कहीं आपका मूल काम नहीं प्रभावित हो। अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 12 अक्टूबर 2021 का राशिफल अनुकूल नहीं है। मन बेचैन रहेगा। इस चक्कर में कार्यक्षेत्र में लापरवाही होगी जिससे अधिकारी की डांट खानी पड़ सकती है। मन को शांत रखने के लिए ध्यान और योग करें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन अनुकूल है। परिवार के लिए किसी बड़े फैसले को लेते समय भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। कामकाजी महिलाओं को सफलता मिलने का योग है। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आर्थिक कामकाज से जुड़े लोगों को आज थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। निवेश से फिलहाल परहेज करें। इसमें आपके लिए जोखिम है। मौसमी बीमारियों के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) कुछ समय से दबाव में चल रही व्यावसायिक एवं आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी। इससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज भाग्य आपके साथ है। आवश्यकता पुरुषार्थ दिखाकर कुछ कर दिखाने की है। आपके प्रदर्शन से प्रभावित होकर लोग आपके निर्णय की सराहना करेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं की उपेक्षा न करें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपके कार्य और निर्णय पर सवाल उठ सकते हैं। शांति व धैर्य से स्थिति का सामना करें। कठिन समय में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल नहीं है। किसी को भी उधार देने से बचें। अन्यथा वापसी कठिन होगी। कार्य योजना को पूरा करने से पहले गुप्त रखें। अन्यथा लीक होने से नुकसान हो सकता हैं।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर परिजनों से विवाद हो सकता है। परिवार की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं से दूर भागने की कोशिश नहीं करें। अन्यथा समस्याएं बढ़ जाएंगी।

नोट- 12 अक्टूबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- गणेश के अद्भुत मंत्र और उसकी प्रयोग विधि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here