12 सितंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

111
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

rashifal and panchang of 12 September : 12 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

12 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- भाद्रपद। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- षष्ठी शाम के 05.20 बजे तक। नक्षत्र- विशाखा सुबह के 09.50 बजे तक। योग- वैधृति दिन के 11.44 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.04 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.30 बजे। राहुकाल- शाम के 04.57 से 06.30 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.52 बजे से 12.42 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

13 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- भाद्रपद। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- सप्तमी दिन के 03.10 बजे तक। नक्षत्र- अनुराधा सुबह के 08.24 बजे तक। योग- विष्कंभ सुबह के 08.51 बजे तक। उसके बाद प्रीति पूरा दिन पूरी रात सुबह 06.04 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.05 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.29 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.38 से 09.11 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.52 बजे से 12.42 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

12 सितंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 12 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) निवेश के लिए दिन अनुकूल है। आज यदि नई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए धन व्यय करेंगे। रूठे जीवनसाथी को मनाने का प्रयास करेंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन ठीक-ठाक है। आज आप परोपकार के कार्यों में धन और समय दोनों खर्च करेंगे। इस कारण से आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ा हुआ और प्रभावशाली दिखेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

यह भी पढ़ें- छोटी सिद्धियों में शाबर मंत्र लाजवाब

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। आज आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होने का योग बन रहा है। इसमें परिवार के सभी सदस्य हिस्सा लेंगे। इससे तनाव में कमी आएगी।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन अनुकूल है। बेहतर लाभ के अवसर मिलेंगे। कई दिनों से चली आ रही आर्थिक तंगी में कमी आएगी। धनलाभ आंशिक होगा। आज संतान की शिक्षा के लिए कुछ धन खर्च करना पड़ सकता है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 12 सितंबर 2021 का राशिफल मिलाजुला है। व्यवसाय में पूर्व में लिए गए निर्णय आज सार्थक होंगे। इससे लाभ की स्थिति बनेगी। साझेदारी में चल रहे व्यापार में आज उत्तम लाभ प्राप्त होने का योग है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला फल वाला रहेगा। आज आपको संतान को अच्छे कार्य करते देख मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षेत्र में निवेश करने से स्थितियां नियंत्रण में आ सकती हैं।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) कार्यालय में अधूरे कार्य को आप समय निकालकर अवश्य पूरा करें। यदि साझेदारी में कोई व्यापार चल रहा है, तो उसमें आपको लाभ होगा। आज परिवार वाले के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। अपने व्यय पर नियंत्रण नहीं किया, तो आपको आर्थिक स्थिति की चिंता सता सकती है। आपका स्वास्थ्य की स्थिति आज कुछ नरम गरम रह सकता है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कामकाज में आज सीमित व्यवहार रखना उचित रहेगा। पारिवारिक वातावरण मिला-जुला रहेगा। खुशी और उदासी दोनों बनी रहेगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से संबंध में सुधार आएगा। राजकीय पक्ष से संबंधित लोगों के लिए समय अनुकूल है। आज आपको अपने आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) कार्य व्यवसाय में आज आपको पुरानी योजनाओं से लाभ मिलेगा। प्रियजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। रिश्ते में मजबूती आएगी। समाज में आपको अधिक सम्मान प्राप्त होगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) व्यवसायियों को आज नया अनुबंध मिलने की संभावना बन रही है। नौकरीपेशा लोग यदि नए प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं, तो फैसला लेने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार कर लें।

नोट- 12 सितंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- वास्तु और ग्रहों के संतुलन से एक-दूसरे की कमी दूर करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here