तेरह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

138
तेरह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 13 April : तेरह अप्रैल 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

12 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1943। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- एकादशी अगले दिन प्रातः के 05.02 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा प्रातः 08.35 बजे तक। योग- शूल दिन के 12.04 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.59 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.45 बजे। राहुकाल- दिन के 03.34 से संध्या के 05.09 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.57 से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

13 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1943। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- द्वादशी अगले दिन प्रातः के 04.49 बजे तक। नक्षत्र- मघा प्रातः 09.37 बजे तक। योग- गंड दिन के 11.15 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.58 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.46 बजे। राहुकाल- दिन के 12.22 से 01.58 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

तेरह अप्रैल 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें तेरह अप्रैल 2022 राशिफल? कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) मानसिक रूप से अशांति रहेगी । दिमाग में नए-नए विचार आते रहेंगे। लेकिन मन आप किसी से साझा करना पसंद नही करेंगे। मध्यान के बाद महत्त्वपूर्ण कार्य मे व्यस्तता आएगी। कार्यक्षेत्र पर विवाद में पड़ने से बचें अन्यथा लाभ कमाने का मौका हाथ से निकल सकता है। माता से भावनात्मक संबंध मज़बूत रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन सावधानी से बिताने की सलाह है। मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। ऐसी कोई बात बोल सकते हैं जिससे बाद में विवाद हो सकता है। कारोबारी ज्यादा उम्मीद न रखें। कमाई हो सकती है लेकिन तुरंत ही खर्च भी हो जाएगी। सहकर्मी तथा अधिकारी आपके व्यवहार से नाराज रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था रखने के लिये मामूली गलतियों व हानि को नजरअंदाज करना ही ठीक रहेगा।

रोजगार की स्थिति को इस तरह जानें, करें मनोनुकूल

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा जो भी कार्य शुरू करेंगे उसको ख़त्म करके ही मानेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के ऊपर निर्भर होने से बचें। भाग-दौड़ करने पर भी बहुत अधिक लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा। भाई-बहनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन फायदा दिलाने वाला होगा। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे तो सभी कार्य समय से पूरे हो जायेंगे। मध्यान तक कि गयी मेहनत का फल दिखने लगेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। घर-परिवार में विवाद संभव है। निवेश करनेका विचार मन में आ सकता है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) सामजिक प्रभाव में वृद्धि होगी। कामकाज ठीक रहेगा। धन की आमद होगी लेकिन भौतिक-सुखों पर खर्च भी हो सकता है। अपनी वाणी के बल पर बिगड़े काम बना लेंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों में मन काम लगेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) जानें आठ तेरह अप्रैल 2022 का राशिफल? दिन परेशान करने वाला रहेगा। आर्थिक समस्या के साथ घरेलू दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। जिस कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमें किसी किसी कारण से विलम्ब होगा। धन सम्बन्धी जोखिम लेने से बचें। घर में अकारण आप उथलपुथल अनुभव करेंगे। सेहत भी नरम रहेगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन शुभ फलदायी रहेगा। किसी के रवैये से क्रोधित हो सकते हैं क्रोध आएगा लेकिन इससे बचने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में किसी तरह का जोखिम लेने से बचें। धन संबंधित मामलों में निर्णय लेने में दुविधा होगी। जीवनसाथी से विचार-विमर्श करें। पुराने धन निवेश से की फायदा हो सकता है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन के आरंभ में आलस्य हावी रहेगा। कार्य का दवाब अधिक रहेगा आय को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आध्यात्म क्षेत्र से जुड़े जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। क्रोध में किसी से बात करने से बचें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) धर्म-कर्म के कार्यों में मन लगेगा। परोपकार के लिये भी तैयार रहेंगे। स्वभाव में दृढ़ता रहेगी। कारोबारियों के मध्यान बाद लाभ की संभावना बनेगी। पिता की सेहत की अनदेखी भारी पड़ सकती है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन भर शारीरिक कारणों से परेशान रहेंगे। कुछ अति आवश्यक कार्य टाल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा। लाभ -हानि बराबर रहने से तालमेल बना रहेगा । क़र्ज़ लेन-देन से बचें। विद्रोही हावी होने का असफल प्रयास कर सकते हैं।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आपकी दिनचर्या में सुधार आयेगा। मन किसी उधेड़बुन में रहेगा। किसी बहुप्रतीक्षित कार्य को लेकर बेचैन रहेंगे। नतीजा आपके पक्ष में रहेगा। सरकारी कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार में तनाव रहेगा

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन पिछले दिनों की तुलना में अच्छा रहेगा। व्यवसायी वर्ग को जोखिम से सफलता मिलेगी। कार्य-सम्बन्धी दौड़-धूप रहेगी। आशानुरूप लाभ नहीं हो सकेगा। दिया हुआ कर्ज़ा वापिस मिल सकता है।

नोट- तेरह अप्रैल 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ या धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- व्यवसाय में लाभ प्राप्ति के उपाय

Previous articleमातंगी साधना : सम्मोहन शक्ति और धन से भर देती है
Next articleधूमावती साधना : शत्रुनाश व धन प्राप्ति के लिए बेजोड़
Kishore Jha
कई बड़े अखबारों में 35 सालों तक महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। देश के सबसे बड़े अखबार दैनिक जागरण के दिल्ली-एनसीआर के स्थानीय संपादक के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर हिंदू धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, योग-ध्यान, तंत्र-मंत्र-यंत्र और धार्मिक स्थलों की आधिकारिक सामग्री पर आधारित वेबसाइट चला रहा हूं। साथ ही धर्म के वैज्ञानिक पहलुओं पर शोध कर रहा हूं। इसका मकसद हिंदू धर्म के मूल स्वरूप को आम जन तक पहुंचाना है। इसमें ऐसी सामग्री का प्रकाशन किया जा रहा है जिससे लोग अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें और समस्याओं का खुद समाधान कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here