13 अगस्त 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

110
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 13 August : 13 अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

13 अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पंचमी दिन के 01.42 बजे तक। नक्षत्र- हस्त सुबह के 08.00 बजे तक। योग- सिद्ध दिन के 01.47 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.49 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.02 बजे। राहुकाल- दिन के 10.47 से 12.26 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.59 बजे से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

14 अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- षष्ठी दिन के 11.50 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा सुबह के 06.56 बजे तक। उसके बाद स्वाति अगले दिन सुबह 05.44 बजे तक। योग- शुभ दिन के 11.43 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.50 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.01 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.08 से 10.47 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.59 बजे से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

13 अगस्त 2021 का राशिफल

पढ़ें 13 अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन आपके लिए भागदौड़ वाला रहेगा। आज संतान के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इसके बाद ही आप किसी निर्णय पर पहुंच सकेंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। यदि कोई उद्योग चला रहे हैं, तो छोटे कर्मियों की गतिविधियों पर नजर रखें। अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें- छोटी सिद्धियां पाना सरल लेकिन उससे मोक्ष संभव नहीं

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) घर-बाहर आज आपको बड़े उत्तरदायित्व को निभाना पड़ सकता है। इसमें सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। निर्णय लेने में सभी को विश्वास में लें। अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन आपके लिए कुछ खास है। आज उन्नति के द्वार खुलेंगे। आप अपने व्यापार के लिए कुछ नई नीतियों का निर्धारण कर सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन संभव है। उसमें धन भी व्यय होगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) कार्यक्षेत्र में आज आपका वर्चस्व कायम होगा। लोग आपके प्रदर्शन की प्रशंसा करेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपके मिलनसार स्वभाव से लोग आपसे मित्रता रखने का प्रयास करेंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 13 अगस्त 2021 का राशिफल अनुकूल है। किसी महिला मित्र के सहयोग से आपको धन लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। ससुराल पक्ष में सम्मान मिलेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन व्यस्तता में गुजरेगा। कारोबार में नई योजना पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। इनमें से कुछ को अंतिम रूप देंगे। नौकरीपेशा लोगों को जिम्मेदारी भरा कार्य सौंपा जा सकता है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज परिणाम के लिहाज से बहुत अच्छा समय नहीं है। आपको इसकी चिंता किए बिना अपने कर्तव्य में लगे रहना होगा। इसका दूरगामी लाभ मिलेगा। आपके कार्य से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आपका काफी समय से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। किसी भी तरह के लेन-देन में सतर्कता बरतें। आज धन फंसने का खतरा है। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन आपके लिए थोड़ा निराशाजनक रह सकता है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता देर से मिलेगी। उचित होगा कि आज कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) पूरा दिन व्यस्तता और भागदौड़ भरा रह सकता है। इसके कारण शाम होते-होते आप कुछ थकान महसूस करेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने का आवश्यकता है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कई बार आप नहीं चाहते हुए भी समस्या में फंस जाते हैं। वहां से बाहर निकलना काफी मुश्किल होता है। कारोबार में आज आपके लिए कुछ ऐसी ही स्थिति रहेगी। इससे आप परेशान रहेंगे।

नोट- 13 अगस्त 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

संदर्भ- विक्रम संवत, भारतीय पंचांग और ज्योतिष।

यह भी पढ़ें- शुक्र, शनि, राहु और केतु हो जाएंगे अनुकूल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here