13 दिसंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

79
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 13 December : 13 दिसंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

13 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- दशमी रात के 09.32 बजे तक। नक्षत्र- रेवती रात के 02.05 बजे तक। योग- वरीयान अगले दिन सुबह के 05.57 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.05 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.26 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.23 से 09.40 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.55 से 12.36 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

14 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- एकादशी रात के 11.35 बजे तक। नक्षत्र- अश्विनी पूरा दिन व पूरी रात के बाद तड़के 04.40 बजे तक। योग- परिघ पूरा दिन व पूरी रात के बाद सुबह 06.30 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.06 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.26 बजे। राहुकाल- दिन के 02.51 से 04.08 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.55 से 12.37 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

13 दिसंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 13 दिसंबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) नई योजना पर आज काम शुरू करने से बचें। पुराने कामों को निपटाने पर अधिक ध्यान दें। कामकाज की व्यस्तता के कारण परिवार के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल होगा। इसके लिए विशेष प्रयास करें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन मिला-जुला फल वाला है। सकारात्मक सोच और कड़े परिश्रम से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में मतभेद न उभरने पाएं इसके लिए जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें।

यह भी पढ़ें- भौतिक युग में चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई भी महत्वपूर्ण

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपको मिश्रित फल देगा। प्रातः काल में शारीरिक रूप से शिथिलता रहेगी। इससे कार्यों के प्रति गंभीरता नहीं आएगी। परिश्रम करने से परहेज करेंगे। हालांकि बाद में कार्य में जुटना पड़ेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन की शुरुआत में तनावपूर्ण स्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आपको आर्थिक मामलों में सोच-विचार कर निर्णय लेने की आवश्यकता है। उचित होगा कि अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेने के बाद निर्णय लें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 13 दिसंबर 2021 का राशिफल मिला-जुला फल लेकर आया है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को अधिक श्रम की आवश्यकता है। विवाद से बचने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा बड़े विवाद में फंस जाएंगे। काफी समय से लटके कार्य को पूरा करने का योग बन रहा है। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। अतः सतर्क रहें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) यदि आप कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो सफलता पाने के लिए संबंधित विशेषज्ञ अथवा अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। शेयर बाजार में निवेश के लिए यह समय ठीक नहीं हैं।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) पहले से चली आ रही परेशानियों में कुछ राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। विरोधी अपने ही जाल में फंसकर परास्त होंगे। खान-पान पर विशेष ध्यान दें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। शासन-प्रशासन से लाभ का योग है। अनुबंध पर काम करने वालों के लिए दिन भाग्यशाली साबित होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आपका आज का दिन अधिक व्यस्तता में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ने से आपको अधिक समय देना होगा। अपने व्यस्त समय में से जीवनसाथी के लिए भी थोड़ा समय जरूर निकालें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन सामान्य से अच्छा है। घर में छोटे भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णयों की परिजन सराहना करेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) संतान पक्ष की उपलब्धि से आपके सम्मान में बढ़ोतरी होगी। अपने किसी प्रियजन से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता को बनाए रखने का प्रयास करें।

नोट- 13 दिसंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के साथ सुधारें अपनी ग्रह दशा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here