13 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

81
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

rashifal and panchang of 13 March : 13 मार्च 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

13 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- दशमी सुबह के 10.21 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु रात के 08.06 बजे तक। योग- शोभन अगले दिन तड़के 04.18 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.33 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.28 बजे। राहुकाल- शाम के 04.59 से 06.28 बजे तक। अभिजीत- 12.07 से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

14 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- एकादशी दिन के 12.05 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य रात के 10.08 बजे तक। योग- अतिगंड अगले दिन तड़के 04.15 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.32 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.29 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.02 से 09.31 बजे तक। अभिजीत- 12.07 से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

13 मार्च 2022 का राशिफल

पढ़ें 13 मार्च 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज धन की प्राप्ति जितनी सुगम रहेगी खर्च भी उतनी ही जल्दी होगी। मितव्ययता बरतने पर भी नियंत्रण नहीं रहेगा। आकस्मिक खर्च से परेशानी बढ़ेगी। व्यवसाय में विस्तार की योजना बनाएंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आर्थिक रूप से आज का दिन अनुकूल नहीं है। आज निवेश नहीं करें। धन फंसने का खतरा अधिक है। नौकरीपेशा लोग कार्यों की अधिकता से परेशान रहेंगे। व्यवसायियों को लाभ के लिए जूझना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- ग्रह और वास्तु दोष को मामूली उपायों से सुधारें

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) फल के लिहाज से दिन चुनौतीपूर्ण है। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धी हर प्रकार से आपके कार्यों में व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे। परिजनों से मामूली बात पर झगड़ा होगा। वाणी एवं व्यवहार में संयम बरतें।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। व्यवसाय में कई दिनों से रुके पैसे वापस मिलने से शांति और खुशी मिलेगी। आज निवेश करने या किसी को उधार देने से परहेज करें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज आपके समस्त कार्य निर्बाध रूप से चलते रहेंगे। व्यवसाय में रुक-रुक कर लाभ होने से धन संबंधित परेशानियां कुछ हद तक सुलझेंगी। किसी गुप्त चिंता के कारण आपका मन व्याकुल रहेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) धन के पीछे भागने की प्रवृत्ति पर आज लगाम लगाकर रखें। अन्यथा धन के साथ-साथ मान-हानि भी होगी। दोपहर तक पुराने कार्य पूर्ण होने से थोड़ा-बहुत धन मिलेगा। इससे दैनिक खर्च निकल जाएंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 13 मार्च 2022 का राशिफल मिला-जुला है। आपको अवसर तो मिलेंगे लेकिन स्वभाव में जल्दबाजी के कारण इसका लाभ कम ही उठा पाएंगे। महिलाएं आज आपके लिए अधिक उपयोगी सिद्ध होंगी।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज के दिन आपकी वाणी का तीखापन व्यर्थ के झगड़े मोल लेगा। मन भी काम की बातों को छोड़ इधर-उधर ज्यादा भटकेगा। आज आपको प्रत्येक कार्य करते समय सावधान रहने की आवश्यकता है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन असमंजस में बीतेगा। किसी भी कार्य को लेकर ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे। आज जिसमें भी निवेश करेंगे उसमें देर से ही सही सफल होंगे। धन लाभ भी आवश्यकता अनुसार हो ही जाएगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन के आरंभ में कार्यों की गति धीमी रहेगी। समय पर वादा पूरा नहीं करने से व्यावसायिक संबंध खराब हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोग लापरवाही बरतेंगे जिससे नौकरी पर खतरा हो सकता है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज का दिन आपके लिए काफी उठा-पटक वाला रहेगा। फिर भी आध्यात्मिकता में रुचि मानसिक रूप से विचलित नहीं होने देगी। आज आपको व्यावसायिक योजनाओं में अचानक बदलाव करना पड़ेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) अगर खर्च पर नियंत्रण रख सके तो आर्थिक रूप से समय अनुकूल है। भविष्य के लिए यह अति उपयोगी सिद्ध होगा। किसी बुजुर्ग या अधिकारी का उचित मार्ग दर्शन मिलेगा। इससे स्थिति सुदृढ़ होगी।

नोट- 13 मार्च 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में  कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- स्वयंसिद्ध शाबर मंत्र के प्रयोग से हर समस्या होगी दूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here