13 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

92
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 13 October : 13 अक्टूबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

13 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- अष्टमी रात के 08.07 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व आषाढ़ दिन के 10.19 बजे तक। योग- सुकर्मा पूरा दिन पूरी रात तड़के 03.48 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.21 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.54 बजे। राहुकाल- दिन के 03.01 से 04.28 बजे तक। अभिजीत- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

14 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- नवमी शाम के 06.52 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर आषाढ़ सुबह के 09.36 बजे तक। योग- धृति रात के 01.46 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.21 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.52 बजे। राहुकाल- दिन के 03.01 से 04.28 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.44 से 12.30 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

13 अक्टूबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 13 अक्टूबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) पारिवारिक उलझनों में कमी आएंगी। किसी वरिष्ठ की मदद से भूमि-भवन संबंधित विवाद दूर होने से आप राहत की सांस लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन थोड़ी परेशानी वाला रहेगा। आर्थिक संकट के कारण कुछ समझौते करने पड़ेंगे। करियर-कारोबार में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अभी इंतजार करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- बेजोड़ है सिद्धकुंजिका स्तोत्र और बीसा यंत्र अनुष्ठान

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आपको पारिवारिक विवाद के साथ ही आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सभी को साथ लेकर चलने में लाभ रहेगा। खान-पान में सावधानी बरतें। परेशानी का खतरा है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन चुनौतीपूर्ण है। प्रेमी जोड़े संबंधों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। अन्यथा स्वयं के साथ परिजनों की मान-प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। चोट लगने की आशंका है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 13 अक्टूबर 2021 का राशिफल आपके लिए अनुकूल है। काफी समय से लटकी योजना पर काम शुरू करने के लिए उपयुक्त समय है। यदि स्थान परिवर्तन चाहते हैं तो प्रयास करें। इसमें सफलता मिलेगी।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा बैठे-बिठाए समस्या में फंस जाएंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी। परिवार की भी आपसे अपेक्षा बढ़ेगी। इससे थकावट का अनुभव करेंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) निवेश के लिए दिन उत्तम फलदायक है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। कामकाज को लेकर यात्रा का योग बन रहा है। उसे आज टालना उचित होगा। इसमें लाभ की संभावना कम है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) व्यवसायियों के लिए समय अनुकूल है। कारोबार में वृद्धि की योजना पर अब काम शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन मध्यम है। वे फिलहाल बदलाव के बारे में नहीं सोचें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का भाग्य आपके हाथ में है। जितना परिश्रम करेंगे, उतना ही फल मिलेगा। आज किसी से सहयोग की आशा नहीं करें। अन्यथा उसमें निराशा मिलेगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकती है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) कला-संस्कृति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। उनके कार्य की सराहना होगी। यदि इस दिशा में करियर बनाने चाहते हैं तो उसका मार्ग बनेगा। भाई-बहन का भरपूर साथ मिलेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) इस बात का ध्यान रखें कि आज आपकी पहल से ही पुराने विवाद का खात्मा हो सकेगा। इसलिए भूलकर भी क्रोध नहीं करें। बातचीत करते समय अपनी भाषा और लहजे पर पूरा नियंत्रण रखें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन मिला-जुला फल वाला है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के बाद भी अपने कार्य से संतुष्ट रहेंगे। कामकाज के सिलसिले में यात्रा का योग बन रहा है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

नोट- 13 अक्टूबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- शाबर मंत्र के कुछ उपयोगी प्रयोग, समस्या होगी दूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here