13 सितंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

91
20 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 13 September : 13 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

13 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- भाद्रपद। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- सप्तमी दिन के 03.10 बजे तक। नक्षत्र- अनुराधा सुबह के 08.24 बजे तक। योग- विष्कंभ सुबह के 08.51 बजे तक। उसके बाद प्रीति पूरा दिन पूरी रात सुबह 06.04 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.05 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.29 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.38 से 09.11 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.52 बजे से 12.42 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

14 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- भाद्रपद। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- अष्टमी दिन के 01.09 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठा सुबह के 07.05 बजे तक। योग- मूल सुबह के 05.55 बजे तक। उसके बाद आयुष्मान पूरा दिन पूरी रात तड़के 03.25 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.05 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.27 बजे। राहुकाल- दिन के 03.22 से 04.55 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.52 बजे से 12.41 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

13 सितंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 13 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन मिला-जुला फल वाला है। अनावश्यक खर्च होगा। शारीरिक कष्ट भी संभव है। चिंता और तनाव रह सकता है। घर में अतिथियों का आगमन होगा। आज लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन अनुकूल है। आपको कहीं से उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ समय से चल रहे तनाव में कमी आएगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) प्रियजन आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। हालांकि आपके द्वारा दी गई आर्थिक अथवा अन्य प्रकार की सहायता का दुरुपयोग संभव है। शाम को आप संतान के विवाह से संबंधित चर्चा पर व्यतीत करेंगे।

यह भी पढ़ें- महाविपरीत प्रत्यंगिरा मंत्र का कोई नहीं कर सकता सामना </ a>

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज आपके शानदार कार्य से सामाजिक क्षेत्र में चारों ओर ख्याति फैलेगी। इससे आपके कुछ नए मित्र बनेंगे। उनसे भविष्य में लाभ मिलेगा। शाम आप अपने परिवार के साथ देव दर्शन के लिए जा सकते हैं।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में पर फोकस रहना होगा। अन्यथा वरिष्ठ अधिकारी से अनबन हो सकती है। समस्या का समाधान करने के लिए वरिष्ठ लोगों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 13 सितंबर 2021 का राशिफल अनुकूल है। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। आज आपके कार्य की प्रशंसा होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। दिन कुल मिलाकर आत्म संतुष्टि देगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज धन प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जिस कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। भूमि और भवन में निवेश के लिए यह उपयुक्त समय है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) यदि आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या परेशान कर रही है, तो आज उसमें वृद्धि हो सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आज कामकाज में नए बदलाव लाएंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज भाग्य आपके हाथ में हैं। फैसले लेने में थोड़ा जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे तो कामकाज में बड़ी सफलता मिलेगी। मेहमानों का आगमन हो सकता है, इसमें कुछ पैसे खर्च होंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) कामकाज के लिहाज से आज का दिन अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। कोई शुभ सूचना मिल सकती है। संतान की उपलब्धि से मन प्रसन्न होगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा। दैनिक व्यापारियों को लाभ होने का योग है। शत्रु पक्ष को कमजोर नहीं समझें अन्यथा परेशानी उठानी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को सुखद परिणाम प्राप्त होंगे।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन आपके लिए उत्तम फलदायक है। यदि किसी मित्र के साथ तनाव चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा। भाई के सहयोग से पारिवारिक कामकाज में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी।

नोट- 13 सितंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- भौतिक युग में चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई भी महत्वपूर्ण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here