14 अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग

108
20 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 14 april : 14 अप्रैल का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

14 अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वितीया दिन के 12.47 बजे तक। नक्षत्र- भरिणी शाम के 05.23 बजे तक। योग- प्रीति शाम के 04.16 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.57 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.46 बजे। राहुकाल- दिन के 12.22 से 01.58 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

15 अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल। तिथि- तृतीया दिन के 03.27 बजे तक। नक्षत्र- कृतिका रात के 08.33 बजे तक। योग- आय़ुष्मान शाम के 05.20 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.56 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.47 बजे। राहुकाल- दिन के 01.58 से 03.34 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.56 बजे से 12.47 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

14 अप्रैल का राशिफल

पढ़ें 13 अप्रैल का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। जिस योजना पर काफी दिनों से काम कर रहे थे, उसकी गति अब तेज होगी। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन रहा है। सायंकाल में किसी बुजुर्ग की सलाह से आप पुरानी उलझनों से मुक्ति पा सकेंगे।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) लेन-देन के लिहाज से समय ठीक नहीं है। यदि आप किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल नहीं दें। क्योंकि उसका वापस आना मुश्किल होगा। आज वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी। दुर्घटना होने का खतरा है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) चुनौतीपूर्ण फल वाला दिन रहेगा। मन विशेष प्रकार की उधेड़बुन में लगा रहेगा। काफी समय से रुके हुए कार्यों के बारे में आप सोचेंगे लेकिन वह तभी संभव होगा जब आप आलस्य को छोड़ेंगे। परिवार में विवाद का योग है।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) सुख-समृद्धि देने वाला दिन रहेगा। आपके पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार मिलने की दिशा में प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में विवाद का खतरा है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। विवाद को टालने की कोशिश करें।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहे लोगों को आज राहत मिल सकती है। उनके स्वास्थ्य में ठोस लाभ होने की उम्मीद है। आज आपको अनावश्यक व्यय से बचना होगा। व्यवस्था में किए गए प्रयास सफल होंगे।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 14 अप्रैल का राशिफल आपके अनुकूल है। आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। आकस्मिक लाभ मिलने की संभावना है। यदि निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन अनुकूल रहेगा।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। परिवार में सुख-समृद्धि आने से प्रसन्नता रहेगी। प्रियजनों से बात हो सकती है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा का योग बन सकता है। ऐसे होने पर अवश्य जाएं। भविष्य में उसका भरपूर लाभ मिलेगा।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। कारोबारियों के लिए अधिक खतरा है। आर्थिक पक्ष को ध्यान में रखकर किए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) ग्रह दशा प्रतिकूल है। मन खिन्न रहेगा। इस वजह से घर व कार्यक्षेत्र में अनावश्यक विवाद हो सकता है। इससे नुकसान का भी खतरा है। सुबह गणेश जी की पूजा कर ही घर से निकलें। बातचीत में यथासाध्य शांत बने रहें।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर रहा सकता है। निवेश से आज परहेज करें। कम जरूरी खर्च को भी फिलहाल टाल दें। संतान या छोटे भाई-बहन की कोई बात आपकी चिंता बढ़ा सकती है।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) पुराने विवाद या कानूनी मामलों से मुक्ति मिलने का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। विरोधी साजिश रचेंगे। लेकिन आप खुद को शांत रखें। आज किसी से वाद-विवाद में नहीं पड़ें।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) परिणाम के लिहाज से दिन अनुकूल है। काफी दिनों से किए जा रहे प्रयास फलीभूत होंगे। यदि कार्यक्षेत्र में बदलाव या विस्तार की योजना है तो उसमें भी सफलता मिलती देख सकेंगे। प्रभावशाली लोगों, खासकर सरकारी पक्ष से सहयोग मिल सकता है।

नोट- 14 अप्रैल का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- स्वयंसिद्ध शाबर मंत्र के प्रयोग से हर समस्या होगी दूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here