14 अगस्त 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

134
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 14 August : 14 अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

14 अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- षष्ठी दिन के 11.50 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा सुबह के 06.56 बजे तक। उसके बाद स्वाति अगले दिन सुबह 05.44 बजे तक। योग- शुभ दिन के 11.43 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.50 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.01 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.08 से 10.47 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.59 बजे से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

15 अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- सप्तमी सुबह के 09.51 बजे तक। नक्षत्र- विशाखा पूरा दिन पूरी रात तड़के 04.26 बजे तक। योग- शुक्ल सुबह के 08.32 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.50 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.00 बजे। राहुकाल- शाम के 05.22 से 07.00 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.59 बजे से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

14 अगस्त का राशिफल

पढ़ें 14 अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) अन्य दिनों की अपेक्षा आज का दिन थोड़ी परेशानी वाला रह सकता है। परिवार में भी कोई विवाद पनप सकता है, जिससे अशांति रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के साथ खींचतान भी रहेगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कामकाज के मामले में दिन उत्साहवर्धक रह सकता है। कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। उससे आपकी स्थिति मजबूत बनेगी। संतान के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने सार्थक प्रयास होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- ग्रह और वास्तु दोष को मामूली उपायों से सुधारें

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपके अनुकूल है। कामकाज में सफलता मिलेगी। निवेश के लिए उपयुक्त समय है। इससे लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का साथ मिलेगा। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन भाग्योदयकारक है। आपकी महत्वाकांक्षी योजना अब सिरे चढ़ेगी। कामकाज के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज आपको किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही मिल जाएगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। अप्रत्याशित धन लाभ होगा। निवेश यह समय शुभ रहेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 14 अगस्त 2021 का राशिफल आपके अनुकूल है। भाग्य का साथ मिलेगा। हालांकि इस चक्कर में सट्टे और लॉटरी में नहीं पड़ें। अन्यथा नुकसान होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन आपके लिए मिला-जुला फल लेकर आया है। आज आपमें ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। सतर्कता बरतें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) व्यवसायियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। हालांकि आज भूल कर भी शेयर बाजार या सट्टे में पैसे नहीं लगाएं। अन्यथा रकम डूब सकती है। अध्यात्म के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) अपने व्यवहार और वाणी में मिठास लाएंगे तो दिन लाभकारी रहेगा। व्यवसाय में फायदे की संभावना है। कर्मचारियों को प्रोत्साहित करेंगे तो आज आपको आशा से अधिक लाभ मिलेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) यदि आपका कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज सुलझ जाएगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। इसमें कुछ धन भी खर्च करेंगे। इससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज यदि जोखिम लेकर फैसले लें और तदनुसार काम करें तो अच्छा परिणाम मिलेगा। संतान के भविष्य से संबंधित भी कोई निर्णय लेना पड़ सकता है। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आपकी पुरानी समस्या और बढ़ सकती हैं। हालांकि व्यापारियों के लिए दिन अनुकूल है। विशेष रूप से साझेदारी में काम करने के लिए दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

नोट- 14 अगस्त 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

संदर्भ- विक्रम संवत, भारतीय पंचांग और ज्योतिष।

यह भी पढ़ें- राशि के आधार पर जानें अपना व्यक्तित्व और भाग्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here