14 दिसंबर के राशिफल में पढ़ें किसका कैसे बीतेगा दिन

82
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 14 december : 14 दिसंबर के राशिफल में पढ़ें कि किसका कैसे बीतेगा दिन? किस राशि पर होगी भाग्य की कृपा? कौन करेगा संघर्ष? साथ में दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र और योग की जानकारी है। दिशा शूल में जानें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय जानें।

सोमवार का पंचांग

14 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अमावस्या रात के 09.46 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठा दिन के 12.26 बजे तक। योग- शूल रात के 12.53 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.06 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.26 बजे। राहुकाल- शाम के 08.23 से 09.41 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.55 से 12.37 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

15 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- प्रतिपदा रात के 07.06 बजे तक। नक्षत्र- मूल रात के 09.31 बजे तक। योग- गंड रात के 09.32 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.06 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.26 बजे। राहुकाल- दिन के 02.51 से 04.09 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.56 से 12.37 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

14 दिसंबर का राशिफल

14 दिसंबर के राशिफल को पढ़ें। जानें कि किसका कैसे बीतेगा दिन? किस राशि पर होगी भाग्य की कृपा? कौन होगा मुकद्दर का सिकंदर? किसे करना होगा सफलता का इंतजार?

मेष

कार्यक्षेत्र में आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी भी नए कार्य को शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लें। इससे सफलता अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। इस वजह से तनाव की स्थिति बन सकती है। कारोबारियों के लिए समय बहुत अच्छा नहीं है। धन प्राप्ति में थोड़ी समस्या महसूस कर सकते हैं।

वृष

आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी जहां तक हो सके खर्चों को कम करने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में दूसरों की अत्याधिक मदद करने से बचें। खुद को प्राथमिकता दें। पहले अपने सारे काम पूरे करें। कारोबारियों के लिए ठीक समय है। साझेदारी के बारे में सोच रहे हैं तो कर सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें।

मिथुन

कामकाज में मन लगेगा जहां पर भी  सहयोग की अपेक्षा करेंगे मिल जाएगा। अपने कार्य पर ध्यान दें। मन को एकाग्र करने का प्रयास करें। आर्थिक लिहाज से दिन ठीक-ठाक है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की का भी समय है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क

पुरानी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। लक्ष्य को लेकर आप थोड़े महत्वाकांक्षी हो सकते हैं। कारोबार के विस्तार करने के लिए समय अच्छा है किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा कर लें। निवेश करने की सोच रहे हैं तो समय ठीक है। माता पिता आपसे समय की अपेक्षा कर सकते हैं। उन पर ध्यान दें।

सिंह

कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। उसको आप पूरा करने में समस्या महसूस कर सकते हैं। ध्यान रखें कि वह भविष्य में वह आप को लाभ पहुंचाएगी। आर्थिक लिहाज से दिन अनुकूल है। आय बढ़ सकती है। हालांकि जमीन-जायदाद से जुड़े खर्च हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से थोड़े चिंतित हो सकते हैं।

कन्या 

पुराने मित्र की मदद से कामकाज आसानी से पूरे हो जाएंगे। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। लाभ होने का योग है। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा भविष्य में लाभदायक सिद्ध हो सकती है। पुराना कोई विवाद सुलझ जाएगा। पुराने दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजार सकेंगे।

तुला

14 दिसंबर के राशिफल में तुला के लिए मिश्रित फल है। कामकाज का दबाव ज्यादा होगा। इससे मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़ा मामला सुलझ जाएगा। धन लाभ का योग है। कारोबारियों के लिए समय ठीक है। हालांकि उन्हें विस्तार करने से अभी बचना चाहिए। सर्दी-जुकाम हो सकता है।

वृश्चिक

कोई भी काम आत्मविश्वास के साथ पूरा करें। कारोबार को लेकर थोड़ी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। अपने नजदीकी लोगों से विवाद की स्थिति बन रही है। सतर्क रहें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। आय से अधिक खर्च हो सकते हैं। घरवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इससे खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

धनु

विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे। चिंता न करें। आप विरोधियों को परास्त करेंगे। मानसिक व शारीरिक तनाव हो सकता है। इस वजह से कामकाज में आप थोड़े ढीले पड़ सकते हैं। कर्ज का लेनदेन करना पड़ सकता है। खर्च को नियंत्रण में रखें। जीवनसाथी की वजह से आप भी परेशान हो सकते हैं।

मकर

जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। इस वजह से आप अपने काम को निपटाने में सफल रहेंगे। पूर्व में की गई मेहनत का परिणाम मिल सकता है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होने का योग बन रहा है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य पर धन खर्च करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिक व्यस्तता रहेगी।

कुंभ

कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा है। किसी से भी अपनी गुप्त बातें साझा नहीं करें। लोग उनका फायदा उठा सकते हैं। धन अर्जित करने पर आपका ध्यान रह सकता है। इससे आय बढ़ेगी लेकिन खर्चे भी होते रहेंगे। निवेश करने के लिए समय अच्छा है। परंतु किसी विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही निवेश करें।

मीन

भविष्य की धन संबंधित जरूरतों को ध्यान में रखें। निर्णय लेते समय उसे भी शामिल करें। अन्यथा बाद में मुश्किल हो सकती है। किसी भी कार्य को करने से पहले असमंजस में नहीं रहें। नया काम शुरू करने के लिए समय ठीक है। जमीन-जायदाद खरीद सकते हैं। काम में लाभ होने का योग है।

नोट- 14 दिसंबर के राशिफल में सबके बारे में पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें- स्वयंसिद्ध शाबर मंत्र के प्रयोग से हर समस्या होगी दूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here