14 फरवरी का राशिफल, पंचांग और शुभ मुहूर्त पढ़ें

112
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 14 february : 14 फरवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

14 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- तृतीया रात के 01.58 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद दिन के 04.33 बजे तक। योग- सिद्ध रात के 01.13 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.00 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.11 बजे। राहुकाल- दिन के 04.47 से 06.11 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.58 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

15 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्थी अगले दिन तड़के के 03.36 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद शाम के 06.29 बजे तक। योग- साध्य रात के 01.19 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.59 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.11 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.23 से 09.47 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.58 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

14 फरवरी का राशिफल

पढ़ें 14 फरवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

नौकरीपेशा लोग दिनभर सावधानी से रहें। कारोबार के लिए समय ठीक है। लाभ होने का भी योग है। छात्रों के लिए मिश्रित परिणाम वाला समय है। माता-पिता का स्वास्थ्य थोड़ी परेशान कर सकता है। पारिवारिक जीवन में चुनौतियां रह सकती है। संतान पक्ष के लिए समय अच्छा रहेगा।

वृष

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नति और प्रगति का योग बन रहा है। कारोबारियों को पूर्व में की गई मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। हालांकि आर्थिक स्थिति पहले के अनुसार थोड़ी कमजोर हो सकती है। इसके कारण पैसों की कमी भी महसूस हो सकती है।

यह भी पढ़ें- संक्षिप्त हवन विधि से बिना पंडित के खुद करें हवन

मिथुन

नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों की मदद से कार्य को निपटाने में कोई मुश्किल नहीं होगी। कारोबारी बड़ा लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आर्थिक जीवन ठीक रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

कर्क

पेट की समस्या से परेशान हो सकते हैं। परंतु आप उससे निकलने में सफल रहेंगे। छात्रों के लिए समय ठीक है। परिवार का माहौल मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध ठीक रहेंगे। किसी पुराने तनाव का अंत होगा। धीरे चल रहे कारोबार को आपकी मेहनत से गति मिलेगी।

सिंह

14 फरवरी का राशिफल अच्छा है। विरोधियों से बचकर रहें हालांकि वे आपको कोई नुकसान पहुंचाने में सफल नहीं होंगे। आप हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। पारिवार वालों के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। संतान का स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकता है।

कन्या

पारिवारिक जीवन में किसी विवाद की वजह से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी से कोई फायदा हो सकता है। संतान के ऊपर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। मित्रों और सहयोगियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। महत्वाकांक्षाओं में विस्तार होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला

धार्मिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। इससे मानसिक शांति महसूस करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह करने में यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के सहयोग से संतान से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

वृश्चिक

व्यापारियों को यात्रा करने का योग है। इससे फायदा भी हो सकता है। अचानक से बढ़े खर्चों से आपको परेशानी हो सकती है। पारिवारिक सुख-समृद्धि बनी रहेगी। जीवनसाथी किसी बात पर आपका विरोध कर सकता है। रिश्तों को बेहतरीन बनाने की पहल आपको ही करनी पड़ेगी।

धनु

साझेदारों के साथ रिश्ते मजबूत करें। फायदा होगा। छात्रों का ध्यान पढाई से थोड़ा भटक सकता है। पारिवारिक सुख-समृद्धि में वृद्धि होने का योग है। किसी अहम मुद्दे पर भाई-बहन की मदद मिल सकती है। करीबी से तनाव होने का खतरा है। सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा।

मकर

कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आय में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही पैसे की आवाजाही भी लगी रहेगी। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। हालांकि माता का स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

कुंभ

आर्थिक रूप से दिन अनुकूल रहेगा। आपको पैसों की समस्या महसूस हो सकती है। छात्रों के लिए समय अच्छा नहीं है। बहुत अधिक मेहनत करने के बाद भी उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं होगी। पारिवारिक जीवन में व्यस्तता बनी रहेगी। कोई भी कार्य करते समय धैर्य बनाकर रखें।

मीन

आज का दिन आपके नाम है। जिस भी कार्य को आज आप शुरू करेंगे, आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग जिस बड़े अवसर की तलाश कर रहे थे उनको वह मिल जाएगा। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है जिससे परिवारजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

नोट- 14 फरवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here