14 जनवरी 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

206
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 14 january : 14 जनवरी 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

14 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- द्वादशी रात के 10.19 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी रात के 08.18 बजे तक। योग- शुक्ल दिन के 01.36 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.45 बजे। राहुकाल- दिन के 11.11 से 12.30 बजे तक। अभिजीत- 12.09 से 12.51 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

15 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- त्रयोदशी रात के 12.57 बजे तक। नक्षत्र- मृगशिरा रात के 11.21 बजे तक। योग- ब्रह्म दिन के 02.34 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.46 बजे। राहुकाल- दिन के 09.53 से 11.12 बजे तक। अभिजीत- 12.10 से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

14 जनवरी 2022 का राशिफल

पढ़ें 14 जनवरी 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याएं खत्म होंगी। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि हो सकती है। संतान के साथ संबंधों में तल्खी सकती है। विरोधियों से सावधान रहें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) यदि लंबे समय से किसी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं तो वह आपके पक्ष में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। आय में वृद्धि होने के योग हैं। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी संभव है।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

मिथुन

 

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) नया घर या वाहन खरीदने का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में आप के काम की तारीफ हो सकती है। रुका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। संतान से वैचारिक मतभेद भी हो सकते हैं। खानपान में सतर्कता बरतें।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) कारोबारियों के लिए समय बहुत अच्छा है। आज जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको फायदा होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। निवेश की सोच रहे हैं तो आगे बढ़ें। उसके लिए समय अच्छा है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। किसी तरह का मानसिक तनाव में रह सकता है। किसी खास मित्र के साथ विवाद हो सकता है। जीवनसाथी से प्रेम व सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर आज हावी होंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। खुद पर नकारात्मकता को हावी न होने दें। भविष्य के लिए बड़ी योजना बनाने से बचें। परिवार में अच्छा समय बीतेगा। व्यापार बढ़ने के योग हैं।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) कारोबारियों को लाभ हो सकता है। कार्य के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है जो फायदेमंद सिद्ध होगी। संतान से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) 14 जनवरी 2022 का राशिफल मिश्रित फल वाला है। कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जमीन-जायदाद संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दैनिक कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाने से मन चिड़चिड़ा हो सकता है। अपनी योजनाओं को किसी से साझा न करें। अन्यथा धोखा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। यदि नए रोजगार की तलाश में हैं तो शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार में कोई धार्मिक कार्य होने का योग बन रहा है। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सचेत रहें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। उनका भरपूर लाभ उठाएं। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही नहीं बरतें। अन्यथा दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। आज खान-पान में सावधानी बरतें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) समय अच्छा है। नई चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं। वे आपको सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगी। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव संभव है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

नोट- 14 जनवरी 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- ग्रह और वास्तु दोष को मामूली उपायों से सुधारें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here