14 जून का राशिफल और दो दिन का पंचांग

204
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 14 June : 14 जून का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

14 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्थी रात के 10.34 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य रात के 08.37 बजे तक। योग- ध्रुव सुबह के 09.28 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.20 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.07 से 08.52 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.54 बजे से 12.49 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

15 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पंचमी रात के 10.56 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा रात के 09.42 बजे तक। योग- व्याघात सुबह के 09.01 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.20 बजे। राहुकाल- दिन के 03.51 से 05.36 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.54 बजे से 12.50 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

14 जून का राशिफल

पढ़ें 14 जून का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन तनावपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज अधिकारी का कोपभाजन बन सकते हैं। कारोबारियों को भी कामकाज के दौरान खींचतान हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें। पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) जिस कार्य के लिए लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, उसका परिणाम मिलने का समय आ गया है। जमीन-जायदाद से जुड़े विवादों पर सोच-समझकर फैसले लें। अन्यथा विवाद और बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) घर-बाहर थोड़ी परेशानी का योग है। कोई करीबी आपका विरोध करेगा। इससे आप तनाव में रहेंगे। कोई धर्म कर्म का कार्य कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें। अन्यथा समस्या हो सकती है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। पदोन्नति का भी योग है। आप अपनी जिम्मेदारी को निभाने में पूरी तरह से सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का समय अच्छा है। जिस किसी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कोई पुराना रुका काम भी पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े परेशान रह सकते हैं।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 14 जून का राशिफल कारोबार बढ़ाने का आपका प्रयास सफल होगा। हालांकि दिन व्यस्त रहेगा। आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। वे आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखें। व्यावहारिक सोच व ठंडे दिमाग से काम लें। रिश्तेदारों के साथ संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। योजना को पूरा करने के लिए समय अच्छा है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) यदि निवेश करने की सोच रहे हैं तो आगे बढ़ें। इसके लिए अभी समय अनुकूल है। पारिवारिक माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ी समस्या हो सकती है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) मानसिक स्थिति को लेकर दिन अनुकूल नहीं है। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। इससे काम में मन नहीं लगेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) दिन मिश्रित फल लेकर आया है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। आपके व्यवहार से कोई नजदीकी आहत हो सकता है। इसका असर संबंधों पर पड़ेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज नए लोगों से मुलाकात का योग। उनमें से कुछ कार्यक्षेत्र में उपयोगी साबित होंगे। ऐश्वर्य के साधन प्राप्त होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कानूनी विवाद दूर होगा और स्थिति अनुकूल होगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक लाभ का योग है। सुख के साधन बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। कामकाज में बाधाएं समाप्त होंगी। वृद्धि के योग हैं।

नोट- 14 जून का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- महामृत्युंजय मंत्र से मिलती है सभी कष्टों से मुक्ति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here