14 मार्च का राशिफल और दो दिन का पंचांग

167
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

rashifal and panchang of 14 march : 14 मार्च का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

14 मार्च का पंचांग

14 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- प्रतिपदा शाम के 05.06 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद रात के 02.20 बजे तक। योग- शुभ सुबह के 07.40 बजे तक। दिशा शूल- दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.32 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.29 बजे। राहुकाल- दिन के 11.02 से 12.31 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.07 से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

15 मार्च का पंचांग

15 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वितीया शाम के 06.49 बजे तक। नक्षत्र- रेवती अगले दिन तड़के 04.44 बजे तक। योग- शुक्ल सुबह के 07.47 बजे तक। दिशा शूल- दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.31 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.29 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.01 से 09.30 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.06 से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

14 मार्च का राशिफल

पढ़ें 14 मार्च का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

सुख-समृद्धि में वृद्धि के योग हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। घर-परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। परिवार संग यात्रा की संभावना है। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे।

वृष

संभव हो तो फिलहाल यात्रा को टाल दें। इस समय यात्रा से कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। कारोबारी थोड़ा परेशान रह सकते हैं। साझेदारों के साथ मतभेद होने का योग है। नौकरीपेशा लोगों के सहयोगियों के साथ संबंध थोड़े तनावपूर्ण रह सकते हैं। वाद-विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

धन की आमद प्रयास करने पर आवश्यकता के अनुसार हो जाएगी। दाम्पत्य जीवन एवं पैतृक कार्यो से आज उलझन के बाद भी सुख मिलेगा। तीखे वचन बोलने से बचें। दिन आनंददायक सिद्ध होगा। व्यावसायिक अथवा अन्य कारणों से पूर्व निर्धारित यात्रा हो सकती है। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

कर्क

दोपहर बाद किसी बाहरी व्यक्ति का अचानक सहयोग मिलेगा। इससे अपनी योजनाओं पर काम शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। आज व्यवसाय में निवेश करने से पहले बाजार की मांग का अवश्य ध्यान रखें। जल्दबाजी में हानि हो सकती है। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा। कोई नजदीकी स्वार्थ के लिए अधिक मीठा बनेगा।

सिंह

कार्य व्यवसाय में दोपहर तक अतिरिक्त परिश्रम करना पड़ेगा। इसका फल निश्चित रूप से धन लाभ के रूप में मिलेगा। हालांकि इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। निवेश का जोखिम आज की जगह कल लेना ज्यादा बेहतर रहेगा। गृहस्थ को सुबह तनाव जैसा अनुभव होगा। हालांकि शाम के समय स्थिति ठीक हो जाएगी।

कन्या

किसी करीबी मित्र की सलाह व सहयोग से बिगड़ा काम बनेगा। कोई अपने स्वार्थ के लिए ही आपसे निकटता बढ़ाने की कोशिश कर सकता। घर में गलतफहमी या किसी पुरानी गलती के चलते तीखी झड़प होने की आशंका है। आज कोई प्रतिक्रिया देने से पहले भावी नुकसान को अवश्य ध्यान में रखें।

तुला

14 मार्च का राशिफल मिश्रित फल देने वाला है। कारोबारियों को चुनौती मिलेगी। फिर भी खर्च निकालने लायक काम हो जाएगा। ज्यादा पाने के प्रयास में गलती कर सकते हैं। धैर्य से काम करें। आगे का समय ठीक ही बना रहेगा। दांपत्य जीवन मे राग-द्वेष लगा रहेगा जिस। इससे मन थोड़ा खिन्न रह सकता है।

वृश्चिक

ग्रहदशाएं आपके लिए मिश्रित फल वाली हैं। लाभकारी यात्रा का योग बन रहा है। कारोबारी व नौकरीपेशा दोनों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में सामान्य रूप से काम चलता रहेगा। कारोबारियों के लिए व्यापार में थोड़ी असमंजस की स्थिति  हो सकती है। रुपये-पैसे के हिसाब करने में सावधानी बरतें।

धनु

नौकरीपेशा लोगों को मेहनत के अनुसार ही परिणाम मिलेंगे। घर-परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। मनोरंजन में समय बीतेगा। दोस्तों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य की चिंता भी आज कम ही रहेगी। आपका मन दोतरफा रहने से भ्रम की स्थिति बनेगी। दांपत्य जीवन में सुख की कमी महसूस होगी।

मकर

कोई भी बात सोच-समझ कर बोलें। अन्यथा विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में जरूरी निर्णय दोपहर से पहले ले लें। अधूरे कार्य भी शीघ्रता से पूरा कर लें। इसके बाद रात तक कार्य की स्थिति अनुकूल नहीं रहेगी। जहां से लाभ की उम्मीद है, वहां भी असफलता हाथ आएगी।

कुंभ

काफी समय से बाधित कार्य पूर्ण हो जाएंगे। इससे आपको प्रसन्नता महसूस होगी। हालांकि कार्यस्थल में कोई परेशानी उत्पन्न होने से आप थोड़े विचलित हो सकते हैं। भाई या बहन की सलाह कारोबार में उपयोगी साबित होगी। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। प्रयास जारी रखें। सफलता अवश्य मिलेगी।

मीन

दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। हालांकि समय बीतने के साथ ही पारिवारिक उलझनें बढ़ती जाएंगी। कार्यक्षेत्र में भी अधिक व्यस्तता से थकावट हावी होगी। ऐसे में आपका स्वभाव आत्मकेंद्रित सा रहेगा। नई योजना पर आज काम नहीं करें। आप जिस कार्य से लाभ पाना चाहेंगे उसका फायदा किसी अन्य को मिलने की संभावना है।

नोट- 14 मार्च का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- संक्षिप्त हवन विधि से बिना पंडित के खुद करें हवन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here