Rashifal and Panchang of 14 May : 14 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि किस राशि वाले का कैसा बीतेगा दिन। किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे करना होगा संघर्ष। साथ ही सूर्योदय और सूर्यास्त का समय भी देखें। पंचांग में शुभ और अशुभ समय की जानकारी दी गई है। साथ ही यह भी पढ़ें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। आपातकालीन कार्य से जाना आवश्यक हो तो बचाव के उपाय भी जानें।
शनिवार का पंचांग
14 मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- त्रयोदशी दिन के 03.22 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा शाम के 05.28 बजे तक। योग- सिद्धि दिन के 12.59 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.31 बजे। सूर्यास्त- सायं 07.04 बजे। राहुकाल- सुबह के 8.54 से 10.36 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.51 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)
रविवार का पंचांग
15 मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- चतुर्दशी दिन के 12.45 बजे तक। नक्षत्र- स्वाति दिन के 03.35 बजे तक। योग- व्यतिपात सुबह के 09.49 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.30 बजे। सूर्यास्त- सायं 07.05 बजे। राहुकाल- शाम के 5.23 से 07.05 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.50 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)
14 मई 2022 का राशिफल पढ़िए
जानें 14 मई 2022 राशिफल को कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।
मेष
(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आपको मुश्किल परिस्थितियां अपने पक्ष में आती हुई प्रतीत होने लगेंगी। आर्थिक संकट में सुधार के लिए कार्यक्षेत्र की व्यवस्था बदलने पर विचार करना होगा। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मी सहयोग देने में आनाकानी कर सकते हैं। निवेश करने की सोच रहे हैं तो कर सकते हैं, समय अच्छा है धन लाभ के योग हैं। आर्थिक स्त्रोत में बढ़ोतरी की संभावना है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय लेने में सभी एकजुट हो जाएंगे। सेहत में सुधार आएगा।
वृष
(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आपका किसी के साथ कोई विवाद हो सकता है जिससे मन अशांत रहेगा। आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। पारिवारिक संबंधों के प्रति लापरवाह रहेंगे जिससे घर मे अशांति हो सकती है। कारोबारी व्यापार बढ़ाने को लेकर चिंतित रह सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें असंयमित दिनचर्या हानि पहुंचा सकती है।
यह भी पढ़ें- पंच तत्व का शरीर में संतुलन कर जीवन बनाएं सुखी
मिथुन
(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन आपके लिए धन लाभ वाला रहेगा। आपको जिस कार्य में हानि की संभावना लग रही थी उससे भी धन-लाभ हो सकता है। जीवनसाथी किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। धन को लेकर किसी करीबी से विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी व्यवहार कुशलता का परिचय देंगे। परिवार का माहौल थोड़ा गर्म रह सकता है, जिससे परेशानी हो सकती है फिर भी माहौल नियंत्रण में ही रहेगा। शारीरिक हानि के योग हैं।
कर्क
(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) कार्यक्षेत्र में कुछ कार्यो को लेकर आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। अन्य लोगों के हस्तक्षेप से आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। मनमाने रवैये के चलते हानि हो सकती है इसलिए महत्त्वपूर्ण कार्य अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही करें। कारोबार में कोई विशेष सफलता नही मिलेगी। परिवार में किसी सदस्य की इच्छा पूर्ति ना होने पर वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातक कार्यक्षेत्र में ऊबन अनुभव करेंगे। मनोरंजन के अवसर नही मिलने से निराशा बढ़ेगी।
सिंह
(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन के आरम्भ से ही आप महत्त्वपूर्ण कार्यो के सहज सफल होने से उत्साहित रहेंगे। परिवार के सदस्य से शुभ समाचार मिलने पर उत्साह में और वृद्धि होगी। नौकरी व्यवसाय में धन के साथ सम्मान की प्राप्ति भी होगी। अधिकारी वर्ग आपसे महत्त्वपूर्ण विषयों को लेकर परामर्श करेंगे। व्यापारी वर्ग को कुछ दिनों से अटके कार्य पूर्ण होने से तसल्ली मिलेगी। दिन पारिवारिक दृष्टिकोण से सुखदायी रहेगा। मौज-शौक एवं संतानो पर खर्च होगा।
कन्या
(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 14 मई 2022 राशिफल अकस्मात हानि का सामना करना पड़ सकता है। जिस भी कार्य को आरम्भ करेंगे उसमें किसी कारणवश विलम्ब हो सकता है। कारोबारियों को सीमित साधनों से ही काम चलाना पड़ेगा। दिन के आरंभ में बौद्विक परिश्रम भी अधिक करना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें पेट खराब होने से अन्य शारीरिक अंगों में शिथिलता आएगी। पारिवारिक वातावरण तालमेल की कमी के कारण ख़राब हो सकता है।
तुला
(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) घर-परिवार एवं सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी सम्मानजनक स्थिति बनेगी। किसी भी कार्य मे ज्यादा फैलाना पसंद नही करेंगे। जो कार्य आसानी से हो उसे प्राथमिकता दें। सरकारी कार्य थोड़ी भागदौड़ से पूर्ण हो सकेंगे। कारोबार में ले देकर काम चलाने की प्रवृति शुरू में हानि लेकिन बाद में लाभदायक सिद्ध होगी। आज किसी के मनमाने व्यवहार के कारण तीखी बहस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मौन रहने का प्रयास करें इससे कई समस्याओं का समाधान स्वतः ही हो जायेगा।
वृश्चिक
(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन अधिक भाग-दौड़ वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई कार्य आपको मज़बूरी में करना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। अपनी सभी ज़िम्मेदारियों को आप सफलतापूर्वक पूर्ण कर लेंगे। अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट रहेंगे। मध्यान तक परिश्रम का फल ना मिलने से निराशा हो सकती है। निवेश किसी विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही सोच-समझ कर करें। नौकरीपेशा जातक कार्यभार बढ़ने से थकान अनुभव करेंगे। घर मे मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। घर-परिवार में विवाद के बाद भी शांति रहेगी।
धनु
(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन व परिस्थितियां आपके आशानुकूल रहेंगी। धर्म-करने के प्रति आस्था बढ़ेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कार्यस्थिति में कार्य में मन नहीं लगेगा। कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा यहाँ-वहां मन भटक सकता है। जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमें आरंभिक व्यवधान के बाद स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। सरकारी कार्य किसी का सहयोग मिलने से पुरे होंगे। सार्वजनिक कार्यो में अरुचि रहेगी।
मकर
(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) कार्यक्षेत्र में विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा, जो भी काम शुरू करेंगे, उसको ख़त्म करने में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक लिहाज़ से दिन संघर्ष वाला रहेगा। घर-परिवार के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से परेशान रह सकते हैं। संतानो के विषय को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
कुंभ
(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आप जिस भी कार्य को करने की योजना बनाएंगे उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। कार्यक्षेत्र का वातावरण उत्साहवर्धक रहेगा। कारोबार में आरंभिक मंदी के बाद मध्यान पश्चात लाभ की स्थिति बनेगी। निवेश करने का सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। धन लाभ के साथ खर्च में भी बढ़ोतरी होगी। कोई निकटस्थ व्यक्ति आपको मानसिक चोट पहुंचा सकता है।
मीन
(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) पूर्व में की गई मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिल सकता है। किसी कार्य को सही ढंग से करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। सेहत अनुकूल रहने से हर प्रकार की परिस्थितियों में काम कर लेंगे। जो लोग कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी रहे हैं उनका भी सहयोग मिल जाएगा। घर-परिवार में किसी बात को लेकर वाद-विवाद बन सकता है। घर मे थोड़ी उग्रता रहेगी।
नोट- 14 मई 2022 राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें- महाविपरीत प्रत्यंगिरा मंत्र का कोई नहीं कर सकता सामना </ a>