14 मई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

147
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 14 May : 14 मई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

14 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वितीया सुबह के 05.38 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी सुबह के 05.45 बजे तक। योग- सुकर्मा रात के 01.47 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.31 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.04 बजे। राहुकाल- दिन के 10.36 से 12.18 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 10.51 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

15 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल। तिथि- तृतीया सुबह के 07.59 बजे तक। नक्षत्र- मृगशिरा सुबह के 08.39 बजे तक। योग- धृति रात के 02.29 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.30 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.05 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.54 से 10.36 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 10.50 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

14 मई का राशिफल

पढ़ें 14 मई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में कुछ समय के लिए अकस्मात परेशानी हो सकती है। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की भी चिंता रहेगी। रूटीन कार्यों में थोड़ा विलंब होगा। दिन चिंता और तनाव बीतेगा।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज दिन आपके अनुकूल रहेगा। आप पूर्व में हुई अपनी गलती की समीक्षा करेंगे। इससे पश्चाताप भी होगा। इसका सकारात्मक असर आपके कामकाज पर पड़ेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है। पुराने लटके कार्यों में गति आएगी।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) नई योजनाएं आज अधिक फलीभूत होंगी। इससे कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी। घर-परिवार में परेशानी का योग है। परिजनों के मतभेद के कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। आय से अधिक से खर्च होगा। इसलिए अपनी जेब का ध्यान रखें।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) कार्यक्षेत्र में दिन व्यस्तता में बीतेगा। इस दौरान शत्रु भय बना रहेगा। इसलिए सतर्क रहें। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। प्रेम-प्रसंग में जोखिम नहीं लें। परेशानी में फंस सकते हैं। कारोबारियों को अपने कामकाज में लाभ होगा।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन मिश्रित फल वाला है। मानसिक रूप से थोड़े परेशान रहेंगे। किसी विवाद के बढ़ने से परिवार में तना-तनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज उदासीनता छाई रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे जोआपकी लापरवाही से हाथ से निकल सकते हैं।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) नौकरीपेशा लोगों का प्रभाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में उनकी स्थिति मजबूत होगी। आर्थिक रूप से फिलहाल समय अनुकूल नहीं है। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। जितना संभव हो स्वयं को विवाद से दूर रखें।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 14 मई का राशिफल आपके लिए अच्छा है। दिन आनंद में बीतेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। कामकाज के हिसाब से भी दिन लाभप्रद रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य अपेक्षाकृत समय पर होंगे। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। इससे प्रसन्नता रहेगी। निवेश करेंगे तो आज भाग्य का साथ मिलेगा। काम को लेकर व्यस्तता रहेगी।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन भी आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार और समाज में आपकी स्थिति बेहतर होगी। मांगलिक कार्यक्रम हिस्सा लेना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में समय पर काम पूरा कर अधिकारी की प्रशंसा का पात्र बनेंगे। निवेश शुभ फल देगा।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आर्थिक रूप से दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। जरूरी के साथ फिजूल खर्च भी हो सकता है। उन पर अंकुश लगाए रखें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में नहीं पड़ें।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) किसी परिजन के स्वास्थ्य में अचानक खराबी आने से समय के साथ धन भी लगाना होगा। यह आपके विवेक और संयम की परीक्षा का समय है। तभी स्थिति में सुधार आ सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) नास्तिक लोगों में भी धर्म के प्रति रुचि दिखेगी। विद्यार्थी वर्ग आज पढ़ाई में ध्यान लगाएंगे। परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना है। रोजगार के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आय और व्यय बराबर रहेंगे।

नोट- 14 मई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- धन प्राप्ति और रोग नाश के लिए रामबाण हैं ये मंत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here