दीपावली पर किस राशि वाले का कैसा रहेगा दिन

95
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 14 November : दीपावली पर किस राशि वाले का कैसा रहेगा दिन। पढ़ें 14 नवंबर के राशिफल में। इसमें दो दिन का पंचांग है। सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। साथ ही मुहूर्त और योग की जानकारी है। दिशा शूल के बारे में दिया गया है। उसी दिशा में जाना हो तो बचाव का उपाय बताया गया है।

शनिवार का पंचांग

14 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्दशी दिन के 02.17 बजे तक। उसके बाद अमावस्या (दीपावली) नक्षत्र- स्वाति रात 08.09 बजे तक। योग- आयुष्मान सुबह के 07.32 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.43 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.28 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.24 से 10.45 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.44 से 12.27 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

15 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अमावस्या सुबह के 10.36 बजे तक। उसके बाद शुक्ल पक्ष प्रतिपदा। नक्षत्र- विशाखा शाम 05.16 बजे तक। योग- शोभना रात के 11.07 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.44 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.27 बजे। राहुकाल- शाम के 04.07 से 05.27 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.44 से 12.27 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

14 नवंबर का राशिफल

पढ़ें 14 नवंबर का राशिफल। इसमें देखें कि दीपावली पर किस राशि वाले का कैसा रहेगा दिन। किस पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा। किसका दिन बीतेगा अच्छा।

मेष

दिन शुभ रहेगा। कारोबारियों के लिए विशेष रूप से अच्छा है। जो भी काम करेंगे, फायदा होगा।घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। सामाजिक संबंधों में नई मजबूती आ सकती है। रिश्तेदारों के आवागमन से खर्च में बढ़ोतरी होगी।

वृष

कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होने का योग है। घर के लिए खरीददारी में खर्च अधिक होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे।

मिथुन

कारोबार में बढ़ोतरी का योग है। आय बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। परिवार के छोटे सदस्य का साथ मिलेगा। राजनीति में सक्रिय लोगों के जीवन में ठहराव का समय है। सामाजिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। निवेश के लिए उचित समय है।

कर्क

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। हालांकि कार्यस्थल पर व्यस्तता अधिक रहेगी। कारोबारियों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। खासकर मानसिक शांति के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

सिंह

समय अनुकूल है। सामाजिक स्थिति बेहतर होगी। धनसंचय का मौका मिल सकता है। संतान या छोटे भाई-बहन से शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी। यात्रा का अवसर मिल सकता है। यदि ऐसा हुआ तो अवश्य जाएं। उसका फायदा मिलेगा।

कन्या

जानें दीपावली पर किस राशि वाले का कैसा रहेगा दिन। जहां तक कन्या राशि वालों की बात है तो शानदार समय है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पुराने दोस्तों का साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरीपेशा लोगों के अधिकारी उनसे प्रसन्न होंगे। आय में वृद्धि हो सकती है।

तुला

भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि का योग है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संतान पक्ष से थोड़ा विवाद संभव है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। राजनीति से जुडे़ लोगों के पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है।

वृश्चिक

निवेश के लिए उपयुक्त समय है। हालांकि सोच-विचार कर ही निवेश करें। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। इससे मन को शांति मिलेगी। परिवार व अधिकारी की अपेक्षा पर खरे उतरेंगे। इससे दौनों जगह माहौल अच्छा रहेगा। खान-पान में सतर्कता बरतें।

धनु

आज अपने मन पर अंकुश लगाएं। मन भटक सकता है। यदि ऐसा हुआ तो किरकिरी हो सकती है। कार्य के प्रति और जवाबदेह बनें। विद्यार्थी भी पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करें। लंबे समय से चल रहा विवाद खत्म हो सकता है।

मकर

दिन मिश्रित फल देने वाला है। परिवार में थोड़ी विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं। आपकी सूझबूझ से मामला सुलझ जाएगा। लेन-देन और निवेश में नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

कुंभ

कार्यक्षेत्र में काम करते समय सावधानी बरतें। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। यदि कार्य प्रबावित करने वाला रहा तो भविष्य में फायदा मिलेगा। किसी नजदीकी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

मीन

आर्थिक रूप से दिन शुभ है। निवेश में फायदा होगा। यदि भविष्य को लेकर कोई योजना है तो आगे बढ़ें। उसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। कारोबारियों के लिए नए सौदे फायदेमंद होंगे। परिचित की मदद से काफी समय से अटके काम पूरे होंगे।

नोट- दीपावली पर किस राशि वाले का कैसा रहेगा दिन में आपने राशिफल पढ़ा। दिशा शूल भी देखा। यदि उस दिशा में जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें – महामृत्युंजय मंत्र से मिलती है सभी कष्टों से मुक्ति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here