14 सितंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

117
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 14 September : 14 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

14 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- भाद्रपद। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- अष्टमी दिन के 01.09 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठा सुबह के 07.05 बजे तक। योग- मूल सुबह के 05.55 बजे तक। उसके बाद आयुष्मान पूरा दिन पूरी रात तड़के 03.25 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.05 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.27 बजे। राहुकाल- दिन के 03.22 से 04.55 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.52 बजे से 12.41 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

15 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- भाद्रपद। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- नवमी दिन के 11.17 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व आषाढ़ पूरा दिन पूरी रात तड़के 04.56 बजे तक। योग- सौभाग्य रात के 12.53 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.06 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.26 बजे। राहुकाल- दिन के 12.16 से 01.49 बजे तक। अभिजीत- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

14 सितंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 14 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) परिवार के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए रिश्ते की बात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपका दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी से आज भेंट व उपहार मिलने की संभावना बनती दिख रही है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) नौकरीपेशा लोगों को आज अपने काम से काम रखना होगा। अन्यथा विरोधी की साजिश में फंस सकते हैं। अधिकारी भी आपसे नाराज हो सकते हैं। शाम को परिवार के सदस्यों की समस्याओं को सुनना पड़ेगा।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम दिलाने वाला रहेगा। दिन में किसी कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे। हालांकि उसके पूर्ण होने में थोड़ा विलंब होगा। प्रेम जीवन में नए उत्साह का अनुभव करेंगे।

यह भी पढ़ें- भौतिक युग में चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई भी महत्वपूर्ण

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) व्यापार से संबंधित किसी भी कार्य में आज तुरंत निर्णय लें। इसमें विलंब होने पर लाभ के अवसर का उचित फल नहीं मिल पाएगा। आज आप परिवार के बुजुर्ग के स्वास्थ्य के लिए परेशान रह सकते हैं।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन सतर्क रहने का है। यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ है, तो वह मित्र के सहायता से पूरा कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। विशेष रूप से खान-पान में परहेज रखें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 14 सितंबर 2021 का राशिफल मिला-जुला फल लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में सफलता का योग है। आपका कद बढ़ेगा। परिवार में थोड़ा तनाव रह सकता है। विवाद का खतरा है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम और जमानत के कार्य टालें। रोजगार की तलाश करने के प्रयास सफल होंगे। व्यावसायिक यात्रा में भी सफलता मिलेगी। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन अनुकूल है। कुछ समय से चल रही किसी बड़ी समस्या का सहज ही निराकरण होगा। प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो चुके विद्यार्थियों को आज शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का समय ठीक नहीं है। शारीरिक कष्ट का कारण किसी तरह की लापरवाही हो सकती है। कोई बड़ा व्यय अचानक सामने आ सकता है। इस कारण से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज भावना में बहकर कोई निर्णय नहीं लें। अन्यथा समस्या में फंस जाएंगे। अपनी गुप्त बातें और योजनाएं आज किसी से साझा नहीं करें। इसमें किसी विश्वासपात्र से ही धोखा मिल सकता है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) सरकारी पक्ष से काम करने वाले को नए सौदे के अवसर मिलेंगे। कुछ दिनों से कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज अच्छा जन समर्थन प्राप्त होगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन आपको विजय दिलवाने वाला रहेगा। हालांकि इसके लिए आपको समय का भरपूर सदुपयोग करना होगा। ससुराल पक्ष से संबंध और मधुर होंगे। आपको उनका सहयोग भी मिलेगा।

नोट- 14 सितंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here