15 अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग

129
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 15 april : 15 अप्रैल का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

15 अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल। तिथि- तृतीया दिन के 03.27 बजे तक। नक्षत्र- कृतिका रात के 08.33 बजे तक। योग- आय़ुष्मान शाम के 05.20 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.56 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.47 बजे। राहुकाल- दिन के 01.58 से 03.34 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.56 बजे से 12.47 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

16 अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्थी शाम के 06.05 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी रात के 11.40 बजे तक। योग- सौभाग्य शाम के 06.24 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.55 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.47 बजे। राहुकाल- दिन के 10.44 से 12.21 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.55 बजे से 12.47 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

15 अप्रैल का राशिफल

पढ़ें 15 अप्रैल का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल वाला रहेगा। व्यावसायिक फैसले लेते वक्त अपनी सोच स्पष्ट रखें। इसका आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। संतान या छोटे भाई-बहन से संबंधित कोई फैसला ले सकते हैं।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कार्यक्षेत्र में सतर्कता बरतें। वहां कुछ समस्या हो सकती है। कुछ नया करने की योजना बना रहे कारोबारियों को भी फिलहाल अपना फैसला स्थगित करना चाहिए। आकस्मिक लाभ का योग बन रहा है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन आपके लिए कुछ परेशानी वाला रहेगा। आपने कार्यक्षेत्र में जो उम्मीदें संजोकर रखी थीं, उनके पूरा नहीं होने से आज हताश हो सकते हैं। निजी संबंधों में भी आपको कुछ मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) अपने आप को आज ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी युवा लोगों को प्रोत्साहित करेंगे। आपका यह तरीका सफल होगा और बेहतर परिणाम हासिल करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन थोड़ी परेशानी वाला रह सकता है। पुराना रोग उभर सकता है।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) निजी संबंधों को प्रेम पूर्ण तरीके से निभाएंगे। इसलिए आज प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। कारोबार में लाभ का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) कार्यक्षेत्र में बदलाव का योग बन रहा है। संभव है कि नई जिम्मेदारी मिले या जगह बदले। यदि बदलाव की कोई पुरानी योजना है तो उस पर अमल कर सकते हैं। अभी सफलता का योग है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 15 अप्रैल का राशिफल आपके लिए ताजी हवा के झोंके लेकर आया है। आज आपका एक नया दौर शुरू होने वाला है। इसमें आप किसी नई परियोजना को हाथ में लेंगे। खुद को हल्का, तनाव रहित और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) व्यवस्था के नए अवसरों के लिए आपको तैयार रहना होगा। कड़ी मेहनत से आप इसमें सफलता भी हासिल करेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। मौसमी बीमारी का खतरा है। सावधान रहें।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) ग्रह दशा अनुकूल है। इस दिन का आप भरपूर उपयोग कर सकते हैं। सफलता का भी योग है लेकिन इसके लिए मन में नकारात्मक विचारों को लाने से बचना होगा। आज आपका कोई मित्र आपको कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण अवसर दिला सकता है।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आपके लिए आज का दिन कुछ असमंजस की स्थिति पैदा करेगा। हालांकि शाम होते-होते इसमें कुछ सुधार होगा। यदि आप काम करने के पुराने तौर-तरीकों को सुधारेंगे, तो आपको लाभ होगा। पुराने दोस्तों से आकस्मिक मुलाकात खुशी देगी।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) मिश्रित परिणाम वाला दिन रहेगा। आज भूत और भविष्य की योजनाओं के पचड़े में नहीं पड़ें। सिर्फ वर्तमान में रहें और खूब मेहनत करें। कार्यक्षेत्र में सुनहरा अवसर मिल सकता है। पदोन्नति या कद बढ़ने का योग है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कार्यक्षेत्र में बातचीत के जरिए हर समस्या का हल निकालने की कोशिश करें। विवाद का योग है। उसमें आपके स्तर से भी उसके भड़कने का खतरा है। अतः अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। नहीं तो रिश्तों में खटास आ सकती है।

नोट- 15 अप्रैल का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- हनुमान चालीसा में छुपा है हर समस्या का हल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here