15 दिसंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

73
20 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 15 December : 15 दिसंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

15 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- द्वादशी रात के 02.01 बजे तक। नक्षत्र- भरणी पूरा दिन व पूरी रात। योग- शिव पूरा दिन व पूरी रात। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.06 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.26 बजे। राहुकाल- दिन के 12.16 से 01.34 बजे तक। अभिजीत- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

16 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- त्रयोदशी पूरा दिन व पूरी रात तड़के 04.40 बजे तक। नक्षत्र- भरणी सुबह के 07.35 बजे तक। उसके बाद कृतिका। योग- शिव सुबह के 07.18 बजे तक। उसके बाद सिद्ध। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.07 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.27 बजे। राहुकाल- दिन के 01.34 से 02.52 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.56 से 12.37 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

15 दिसंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 15 दिसंबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज आप अनर्गल प्रवृत्तियों में पड़ कर मूल उद्देश्य से भटक सकते हैं। इससे मानहानि के साथ समय की बर्बादी हो सकती है। अतः पहले अपने कार्यों पर ध्यान दें। उसके बाद किसी की सहायता करें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन सतर्क रहने का है। विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहने के कारण कार्यों में देरी हो सकती है। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा करेंगे परंतु मन कहीं और ही भटकेगा। आज आडंबर की प्रवृत्ति अधिक रहेगी।

यह भी पढ़ें- गणेश के अद्भुत मंत्र और उसकी प्रयोग विधि

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज व्यवसायी अपेक्षानुसार लाभ कमा लेंगे। महिला जातक दिखावे पर बेवजह खर्च कर सकती हैं। लाभ के अवसर लापरवाही के चलते हाथ से निकलने का खतरा है। घर के बुजुर्गों से सलाह लें तो उन्नति होगी।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन अनुकूल रहने से कुछ समय से अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होंगे। धन की आमद ठीक होने से संतोष रहेगा। नौकरीपेशा जातक बेहतर कार्य के लिए सम्मानित होंगे। अधिकारियों का विशेष प्रोत्साहन मिलेगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 15 दिसंबर 2021 का राशिफल आर्थिक रूप से अनुकूल है। दिन लाभ देने वाला रहेगा लेकिन उसकी प्राप्ति के लिए इंतजार करना पड़ेगा। धार्मिक भावनाएं बलवती रहेंगी। धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आपका आज का दिन शुभ फलदायी रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी परेशानी हो सकती है। फिर भी दैनिक कार्यों में बाधा नहीं आएगी। कार्यक्षेत्र में दोपहर तक आशा से अधिक लाभ कमा लेंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) विरोधियों के प्रति उदासीन व्यवहार भविष्य के लिए हानिकारक रह सकता है। इसको लेकर सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में अव्यवस्था नहीं पनपने दें। अन्यथा आगे चलकर परेशानी बढ़ सकती है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन मिश्रित फल लेकर आया है। पारिवारिक कार्यों पर खर्च बढ़ेगा। फिर भी अखरेगा नहीं। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। करियर के लिए दिन उपयोगी सिद्ध होगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन मिला-जुला है। आपकी सामाजिक छवि निखरेगी। पुत्रियां आज्ञा का पालन करेंगी पर बीच-बीच में क्रोध के प्रसंग भी बनाएंगी। परिवार के बुजुर्गो को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) खर्च के अनुपात में धन लाभ कम रहने से आर्थिक संतुलन बिगड़ेगा। विरोधी गुप्त षड्यंत्र रचेंगे। इसका दुष्परिणाम आने वाले समय में देखने को मिलेगा। अपनी ओर से लापरवाही नहीं करें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) व्यवसायी आज कार्यक्षेत्र में अधिक सक्रियता दिखाएंगे। दोपहर तक का समय आर्थिक रूप से शुभ है। व्यवसाय में उछाल आएगा। महिलाएं परिवार या बाहर के कार्यों के कारण ज्यादा व्यस्त रहेंगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन घरेलू सुखों में वृद्धिकारक रहेगा। हालांकि धन अधिक खर्च होने से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। दिन भर शारीरिक रूप से सक्षम रहेंगे। कार्यों को भी ज्यादा मन लगा कर करेंगे।

नोट- 15 दिसंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- शुक्र, शनि, राहु और केतु हो जाएंगे अनुकूल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here