15 फरवरी का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

63
20 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 15 february : 15 फरवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

15 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्थी अगले दिन तड़के के 03.36 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद शाम के 06.29 बजे तक। योग- साध्य रात के 01.19 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.59 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.11 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.23 से 09.47 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.58 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

16 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पंचमी अगले दिन सुबह के 05.46 बजे तक। नक्षत्र- रेवती रात के 08.57 बजे तक। योग- शुभ रात के 01.50 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.59 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.12 बजे। राहुकाल- दोपहर बाद के 03.24 से 04.48 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.58 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

15 फरवरी का राशिफल

पढ़ें 15 फरवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

कार्य के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। किसी भी कार्य को समर्पण के साथ करें और धैर्य बनाकर रखें। महत्वपूर्ण क्षणों में विस्तार होगा। दूर रह रहे किसी करीबी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अपव्यय हो सकता है। खर्च का ध्यान रखें। संतान पक्ष से किसी बात पर बहस हो सकती है।

वृष

शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। भौतिक सुख-साधन में वृद्धि होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों का अनपेक्षित सहयोग मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- बिना जन्मकुंडली व पंडित के जानें ग्रहों की स्थिति और उनके उपाय

मिथुन

कार्य से संबंधित कई विचार आपके मन में आ सकते हैं। उस दिशा में काम करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। कारोबारियों को छोटा-मोटा नुकसान हो सकता है। अधिक तनाव नहीं लें। किसी से भी बात करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। पूर्व में बनाए संपर्कों का फायदा हो सकता है।

कर्क

अचानक से कहीं से धन प्राप्ति होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारों में कुछ कमी महसूस हो सकती है। किसी और के विवाद में ना पड़ें नुकसान हो सकता है। पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रह सकता है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद का कतरा है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

सिंह

विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है। कारोबार से जुड़े सकारात्मक परिणाम आपको देखने को मिल सकते हैं। आपको अपने अंदर ऊर्जा महसूस होगी। बौद्धिक क्षमता में विकास हो सकता है। किसी भी तरह के लोभ में पड़कर कोई निर्णय नहीं लें। नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे।

कन्या

15 फरवरी का राशिफल अनुकूल है। कारोबारियों को कोई लाभदायक मौका मिल सकता है। भाई-बहन से जुड़ी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी से छोटी-मोटी नोकझोंक होने के योग हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी।

तुला

आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। फालतू के खर्च से बचें। समय मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। माता-पिता की मदद से कोई लाभ हो सकता है। उनका सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। परिवारजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। मन प्रसन्न रहेगा। भाई-बहन से कहासुनी हो सकती है।

वृश्चिक

सतर्क रहेंगे तो आज का दिन अनुकूल है। आपके अंदर कोई भी कार्य करने का उत्साह जगेगा। सफलता मिलने के योग हैं। कारोबार ठीक-ठाक रहेगा। मित्रों और सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा। लेन-देन में लापरवाही महंगी पड़ सकती है। राजनीति में सक्रिय लोगों को लाभ होने के योग हैं।

धनु

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं। अधिकारी के साथ तनावपूर्ण चल रहे रिश्ते सुधर जाएंगे। पूर्व में लिए गए किसी निर्णय से मानसिक शांति प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं फंसे हुए धन की प्राप्ति  होगी। कारोबार में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी।

मकर

किसी भी कार्य को करते समय खुद पर भरोसा रखें। प्रियजनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। कारोबारियों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वभाव में कठोरता से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि हो सकती है। मित्र की कोई छोटी-मोटी में बात बात बुरी लग सकती है।

कुंभ

पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में बदलाव की इच्छा प्रबल होगी। विरोधियों को परास्त करने का मौका मिलेगा। अचानक से खर्च बढ़ सकते हैं। इससे मन बेचैन हो सकता है। आज बात करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी पर भी बहुत अधिक भरोसा नहीं करें।

मीन

कार्यक्षेत्र में आपके व्यवहार और कार्य करने के तरीके की प्रशंसा होगी। अल्पकालिक निवेश से लाभ होने के योग हैं। किसी बिगड़े रिश्ते में  सुधार हो सकता है। धर्म-कर्म में मन लगेगा। कारोबार में अच्छे अवसर मिलेंगे। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

नोट- 15 फरवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here