15 जुलाई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

109
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 15 July : 15 जुलाई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

15 जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पंचमी सुबह 07.16 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी पूरा दिन पूरी रात तड़के 03.21 बजे तक। योग- वरीयान दिन के 11.44 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.33 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.21 बजे। राहुकाल- दिन के 02.10 से 03.54 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.59 बजे से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

16 जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- शुक्ल। तिथि- षष्ठी सुबह 06.06 बजे तक। उसके बाद सप्तमी पूरा दिन पूरी रात तड़के 04.34 बजे तक। नक्षत्र- हस्त रात के 02.37 बजे तक। योग- परिघ सुबह के 09.43 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.34 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.20 बजे। राहुकाल- दिन के 10.44 से 12.27 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

15 जुलाई का राशिफल

पढ़ें 15 जुलाई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। आपको सामाजिक कार्यों में योगदान का अवसर मिल सकता है। महिला जातक अपने व्यवहार को संयमित रखें। अन्यथा अनावश्यक विवाद में फंस सकती हैं।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन अनुकूल है। परीक्षा और साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। भूमि व मकान के कार्य से बड़ा लाभ मिल सकता है। कामकाज ठीक चलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

यह भी पढ़ें- वास्तु और ग्रहों के संतुलन से एक-दूसरे की कमी दूर करें

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन तनावपूर्ण रह सकता है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। मानहानि का खतरा है। आडंबर वाली जीवनशैली के कारण खर्च अधिक रहेगा। जोखिम और जमानत के कार्य को टालें। धैर्य रखें। रुका पैसा मिलेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। विशेष रूप से बाहर खाने-पीने से बचें। सामाजिक रूप से आपका सम्मान बढ़ेगा। ईश्वर में रुचि बढ़ेगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन मिश्रित फल वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। यदि संपत्ति संबंधित कोई विवाद चल रहा है तो उसके फिर से उभरने का खतरा है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या में धन खर्च हो सकता है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 15 जुलाई का राशिफल आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी और निवेश में अपेक्षित लाभ मिलेगा। काफी समय से रुका हुआ धन मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपने प्रयासों से उन्नति की ओर बढ़ेंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज आपको शारीरिक और मानसिक सुख मिलेगा। दिन का ज्यादातर समय धार्मिक गतिविधियों में लगेगा। तीर्थ स्थान पर जाने का योग बन रहा है। संतान से सुखद सूचना मिल सकती है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज भाग्योदय की संभावना है। नौकरीपेशा को पदोन्नति व कारोबारी को कामकाज में विस्तार के आसार हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कुटुंब और मित्रों के साथ आनंद के पल बिताएंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आपकी आय में वृद्धि होगी। काम-धंधा अच्छा चलेगा। इसके बावजूद जोखिम नहीं लें। इससे नुकसान हो सकता है। परिवार सहित घूमने जा सकते हैं। वाहन चलाने से परहेज करें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज विवाद को बढ़ावा नहीं दें। अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। खर्च में आकस्मिक वृद्धि होगी। कुसंगति से दूर रहें। दूसरों से मदद की अपेक्षा नहीं करें। साथ ही व्यर्थ संदेह न करें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन परेशानी वाला है। कोई नकारात्मक सूचना मिल सकती है। प्रतिकूल स्थिति में धैर्य और संयम बनाए रखें। शांतिपूर्ण तरीके से काम करते रहें। आज दौड़-धूप अधिक होगी। कामकाज धीमा चलेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही लाभ मिलेगा। उधार के लेन-देन के कारण बचत मुश्किल से कर पाएंगे। महिलाओं को तालमेल बैठाने में मशक्कत करनी पड़ेगी।

नोट- 15 जुलाई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- सकारात्मकता है बड़ी ताकत इससे मिलती है निश्चित सफलता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here