15 जून का राशिफल और दो दिन का पंचांग

150
16 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 15 June : 15 जून का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

15 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पंचमी रात के 10.56 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा रात के 09.42 बजे तक। योग- व्याघात सुबह के 09.01 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.20 बजे। राहुकाल- दिन के 03.51 से 05.36 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.54 बजे से 12.50 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

16 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- षष्ठी रात के 10.45 बजे तक। नक्षत्र- मघा रात के 10.15 बजे तक। योग- हर्षण सुबह के 08.09 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.21 बजे। राहुकाल- दिन के 12.22 से 02.07 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.54 बजे से 12.50 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

15 जून का राशिफल

पढ़ें 15 जून का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) जिन लोगों का पारिवारिक विवाद चल रहा है, वह आज समाप्त होगा। संबंधियों के साथ  रिश्तों में मधुरता आएगी। कामकाज के सिलसिले यात्राएं कर सकते हैं। आपको भविष्य में इसका लाभ मिलेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कामकाज में चल रही बाधा दूर होगी। नौकरीपेशा लोगों का तनाव खत्म होगा। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। निवेश करने पर लाभ मिलेगा। आज जोखिम वाले फैसले एवं कार्य को टाल दें।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कार्यक्षेत्र में विरोधी हावी हो सकते हैं। उनसे सावधान रहें। धैर्य से उनका सामना करें। क्रोध में अधिक नुकसान होगा। भूमि व भवन का काम करने वालों को कोई बड़ा व लाभदायक सौदा मिल सकता है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) पुरानी योजना को सिरे चढ़ाने के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। इससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। दिन अच्छा व्यतीत होगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 15 जून का राशिफल आपके लिए मिलाजुला रहेगा। प्रियजनों में से किसी को का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। इससे आपको थोड़ी चिंता रहेगी। धार्मिक कार्यों पर थोड़ा धन भी व्यय करेंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) कार्यक्षेत्र में आज आपको सम्मान मिल सकता है। अपने परिवार वाले के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। आज अनावश्यक खर्च और व्यर्थ के विवाद से दूर रहें। अन्यथा समस्या में फंस जाएंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। आय के स्रोत में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों का प्रभाव बढ़ेगा। हालांकि व्यस्तता के कारण थकान रह सकती है। परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन मिला-जुला फल वाला है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में थोड़ा तनाव रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। कारोबारियों के साझेदारों से विवाद दूर होंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन मिला-जुला फल वाला है। आज जो भी कार्य करेंगे, उसका फल मिलने में थोड़ा विलंब होगा। आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी गड़बड़ हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) घर-बाहर आज विवाद से बचें। तनाव रह सकता है। इससे आपकी कार्यक्षमता प्रभावित होगी। भावना में बहकर कोई निर्णय नहीं लें। दूसरों के कार्य और मामले में हस्तक्षेप नहीं करें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) योजना पर अमल करने का समय आ रहा है। आज नए उपक्रम प्रारंभ कर सकते हैं। नौकरी में आपका प्रभाव और बढ़ेगा। हालांकि जल्दबाजी से बचें। कारोबारियों का कामकाज ठीक चलेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) पारिवारिक रूप से दिन अनुकूल है। अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी के लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। उसमें आय और व्यय का संतुलन रखना होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी साजिश रच सकते हैं।

नोट- 15 जून का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- राशि के आधार पर जानें अपना व्यक्तित्व और भाग्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here