15 मार्च का राशिफल और दो दिन का पंचांग

141
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 15 march : 15 मार्च का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

15 मार्च का पंचांग

15 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वितीया शाम के 06.49 बजे तक। नक्षत्र- रेवती अगले दिन तड़के 04.44 बजे तक। योग- शुक्ल सुबह के 07.47 बजे तक। दिशा शूल- दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.31 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.29 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.01 से 09.30 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.06 से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

16 मार्च का पंचांग

16 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- तृतीया रात के 08.58 बजे तक। नक्षत्र- अश्विनी पूरा दिन और पूरी रात। योग- ब्रह्म सुबह के 08.15 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.30 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.30 बजे। राहुकाल- दिन के 03.30 से 05.00 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.06 से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

15 मार्च का राशिफल

पढ़ें 15 मार्च का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

मिश्रित फल वाला दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ी चुनौतियां रहेंगी। विरोधी साजिश रचकर नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण आज सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। विपरीत लिंगीय आकर्षण बढ़ने के कारण ख्याली पुलाव पकाएंगे।

वृष

आज अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं। इसलिए सोच-समझ कर बोलें। खासकर कार्यक्षेत्र में भी सतर्कता बरतें। जहां तक हो सके अपने काम से ही मतलब रखें। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। भावनात्मक नजदीकियां बढ़ सकती हैं। किसी तरह की दुर्घटना होने के योग हैं।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

अनचाहे खर्च का दबाव आप पर पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के आय स्रोत में वृद्धि होगी। काम-धंधे से संबंधित यात्रा का योग बन रहा है। छोटा-मोटा कोई नुकसान होने का भी खतरा है। आज अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। घर-परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। दिन भर की व्यस्तता के कारण थकावट हो सकती है।

कर्क

आर्थिक कारणों से होने वाली यात्रा को आज टालना ही बेहतर रहेगा। अन्यथा लाभ की जगह खर्च ज्यादा होगा। नौकरीपेशा लोगों को लक्ष्य प्राप्ति में कोई दिक्कत महसूस नहीं होगी। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की वजह से प्रशंसा मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारी आपसे खुश रहेंगे।

सिंह

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी प्रकार का मानसिक तनाव लेने से बचें। छोटी-छोटी चीजों में आपको संतोष की भावना महसूस होगी। पुराने बिगड़े काम को सुधारने में दिन व्यतीत होगा। निवेश करना चाह रहे हैं तो कर सकते हैं। विशेषज्ञ की सलाह उपयोगी साबित होगी। दिन मनोरंजन में बीतेगा। घूमने-फिरने जा सकते हैं।

कन्या

कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे। हालांकि विवाद के कारण आप उसका खास फायदा नहीं उठा सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज सतर्क रहने का दिन है। लापरवाही कतई नहीं बरतें। अन्यथा लंबे समय तक पदोन्नति के लिए तरसेंगे। आज प्रत्येक कार्य सोच-विचार कर करना ही हितकर रहेगा।

तुला

15 मार्च का राशिफल थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। आज के दिन थोड़ी सतर्कता बरत कर चलें। कोई भी काम बहुत ही सावधानी से करें। किसी को भी उधार देने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें। अन्यथा आपकी रकम फंस सकती है। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें। दुर्घटना होने का योग है।

वृश्चिक

ग्रहदशाएं आपके लिए अनुकूल हैं। आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कम मेहनत में अधिक कार्य निपट जाएंगे हालांकि एकाग्रता बनाकर रखें। व्यवसायिक स्थान पर किसी तरह का परिवर्तन करने का सोच रहे हैं तो आगे बढ़ें। वह फायदेमंद सिद्ध होगा। कारोबार में साझेदारों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

धनु

कार्यक्षेत्र में लाभदायक अनुबंध मिल सकते हैं। पुराने सहकर्मियों से काम निकलना आसान होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। घर के बदले बाहर सुख की तलाश में रहेंगे। लेकिन आपके अशांत मन को कही शांति नहीं मिल सकेगी। संतान के रवैये से भी असंतुष्ट रहेंगे।

मकर

दिन व्यस्तता में बीतेगा। कार्यक्षेत्र और घरेलू मोर्चे पर ढेर सारे काम रहेंगे। धन लाभ के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में शांति रहेगी। परिवार वाले आज आपसे सुख की कामना करेंगे। लेकिन समय की कमी के कारण आप उनकी अपेक्षा पूरी नहीं कर सकेंगे। यात्रा में चोटिल होने का भय है। सतर्क रहें या यात्रा निरस्त करें।

कुंभ

चुनौतीपूर्ण और कठिन दिन बीतेगा। फिर भी कार्यक्षेत्र और परिवार में कामचलाऊ काम कर लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मी के गलत आचरण का सामना करना पड़ सकता है। इससे कुछ समय के लिए मानसिक दबाव महसूस करेंगे। रिश्तेदारों में आपसी समझ और तालमेल बना रहेगा।

मीन

कार्यक्षेत्र में धनलाभ का योग है। हालांकि विरोधी सक्रिय रहेंगे। वे आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। अधिक सतर्कता बरतें। घरेलू जिम्मेदारी बढ़ने पर कुछ समय के लिए असहज स्थिति होगी। फिर भी अपना कार्य निष्ठा से करेंगे। उसे समय पर पूरा कर लेंगे। यात्रा से आज लाभ की उम्मीद नहीं है।

नोट- 15 मार्च का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- जप के बाद भी नहीं मिलता मनचाहा फल, जानें कारण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here