15 मई 2022 राशिफल दो दिन का पंचांग

108
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 15 May : 15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

15 मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- चतुर्दशी दिन के 12.45 बजे तक। नक्षत्र- स्वाति दिन के 03.35 बजे तक। योग- व्यतिपात सुबह के 09.49 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.30 बजे। सूर्यास्त- सायं 07.05 बजे। राहुकाल- शाम के 5.23 से 07.05 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.50 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

16 मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- पूर्णिमा सुबह के 09.45 बजे तक। नक्षत्र- विशाखा दिन के 01.18 बजे तक। योग- वरीयान सुबह के 06.18 बजे तक। उसके बाद परिघ रात के 02.32 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.30 बजे। सूर्यास्त- सायं 07.05 बजे। राहुकाल- सुबह के 7.12 से 08.54 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.50 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

15 मई 2022 का राशिफल पढ़िए

15 मई 2022 राशिफल कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन मिश्रित रहेगा। स्थान में परिवर्तन के लिए प्रयास का फल मिलता नजर आएगा। नौकरीपेशे वाले की स्थिति में सुधार होगा। आर्थिक प्रगति का योग बनेगा। प्रियजनों के साथ से खुशी मिलेगी। धार्मिक स्थलों के भ्रमण एवं विरोधी पक्ष से बाधासंभव। अनावश्यक खर्च से बचें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) निर्णय लेने से पहले सोच-विचार कर लें तो दिन ठीक-ठाक रहेगा। जिम्मेदारी के प्रति सजगता बढ़ेगी। धार्मिक और राजकीय प्रयास सफल होंगे। लक्ष्य प्राप्ति के लिए सार्थक पहल होगी। रुके धन का लाभ मिलेगा। यात्रा से कार्यसिद्धि संभव है।

रोजगार की स्थिति को इस तरह जानें, करें मनोनुकूल

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) जन सहयोग से राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा। आर्थिक क्षेत्र में बाधा से असंतोष बढ़ेगा लेकिन रिश्तेदारों से मिलकर खुशी मिलेगी। अधिकारी का सहयोग मिलेगा। संत-समागम से शांति मिलेगी। क्रोध और वाणी पर संयम रखें।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) 15 मई 2022 राशिफल। दिन ठीक-ठाक रहेगा लेकिन काम के दौरान जागरूक रहेंगे तो सफलता मिलेगी। राजनीति में सफलता का योग है। आय के स्रोत में प्रगति होगी। कटु संबंध मधुर बनेंगे। प्रियजनों के स्वास्थ्य में बाधा से चिंता होगी। न्यायालय में सफलता मिलेगी। शिक्षा के कार्य में सफलता का योग बनेगा। कर्म के प्रति जागरुक रहें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) बुद्धि-विवेक से व्यवसाय में लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में अनुकूलता बढ़ेगी। राजनीतिक स्थिति में सुधार के लिए सार्थक पहल होगी। संपत्ति संबंधी योजना पर विचार कर सकेंगे। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। यात्रा के दौरान सजग रहें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) यात्रा और वाहन चलाने में सतर्क रहेंगे तो दिन अच्छा बीतेगा। अनुभव से राजनीतिक गतिरोध से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक सुधार का क्रम बनेगा। शासन-प्रशासन का सहयोग मिलेगा। सत्संगति का अवसर मिलेगा। काफी समय से रुके कार्य पूरे होंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) भाग्य का साथ मिलेगा हालांकि जिम्मेदारी के प्रति सतर्कता बरतने की जरूरत है। राजकाज में सफलता मिलेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति संभव है। व्यवसाय में सुधार होगा। भूमि या मकान की खरीद संबंधी योजना बन सकती है। प्रियजन को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। यात्रा में सफलता मिलेगी। जिम्मेदारी के प्रति सजग रहें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) घर-परिवार में सुख शांति रहेगी। न्यायिक कार्य में सफलता का योग है। आर्थिक उन्नति का क्रम बनेगा। प्रियजन के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धार्मिक प्रयास सफल होंगे। यात्रा और वाहन चलाने के दौरान सतर्क रहें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) विरोधी पक्ष से सतर्क रहेंगे तो दिन ठीक रहेगा। आपके सारे प्रयास सफल होंगे। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक बाधा का निदान होगा। नौकरी की स्थिति में सुधार होगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि का योग है। न्यायिक कार्य में सफलता मिलेगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) थोड़ी प्रतिकूल स्थिति का सामना करना पड़ सकता है लेकिन सूझबूझ से उससे निपट सकेंगे। परिचय क्षेत्र में विस्तार होगा। राजनीतिक लाभ मिल सकता है। विरोधियों पर प्रभाव बढ़ेगा। कारोबार में प्रगति होगी। आर्थिक लाभ का क्रम बनेगा। आध्यात्म के प्रति झुकाव बढ़ेगा। घरेलू समस्या खड़ी हो सकती है लेकिन उसे शांति से सुलझाएं।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) इस जातक का दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीविकोपार्जन में सफलता मिलेगी। प्रयास के अनुरूप फल मिलेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। संत-समागम से मानसिक शांति मिलेगी। पुराने मित्र से मिलन संभव है। विरोधियों से अशांति मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आपका दिन ठीकठाक रहेगा। समाजसेवा से राजनीतिक स्थिति सुधरेगी। कारोबार में प्रगति के प्रयास सफल होंगे। धर्म-कर्म से जटिल समस्या से मुक्ति मिलेगी। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। व्यर्थ के विवाद और अनावश्यक खर्च से बचें।

नोट- 15 मई 2022 राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- व्यवसाय में लाभ प्राप्ति के उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here