15 मई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

103
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 15 May : 15 मई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

15 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल। तिथि- तृतीया सुबह के 07.59 बजे तक। नक्षत्र- मृगशिरा सुबह के 08.39 बजे तक। योग- धृति रात के 02.29 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.30 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.05 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.54 से 10.36 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 10.50 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

16 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्थी सुबह के 10.00 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्रा दिन के 11.14 बजे तक। योग- शूल रात के 02.52 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.30 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.06 बजे। राहुकाल- शाम के 05.24 से 07.06 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 10.50 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

15 मई का राशिफल

पढ़ें 15 मई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज आपकी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। इसलिए अपने काम पर ध्यान दें। समय पर लक्ष्य को प्राप्त कर लें। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनावश्यक की बातों पर ध्यान न दें।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। लाभ का योग बन रहा है। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। दूर से बुरी खबर मिल सकती है। दौड़-धूप अधिक होगी। बेवजह तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। शाम को परिवार के साथ समय बिता सकेंगे।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) मेहनत अधिक और लाभ कम होने का योग है। इससे प्रभावित हुए बिना काम में लगे रहें। आज आपका कार्य बोलेगा। शत्रुओं पर हावी हो सकेंगे। कारोबारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आय में बढ़ोतरी के साथ ही निश्चितता रहेगी।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) विपरीत लिंगीय से आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। नजदीकियां भी बढ़ेंगी। उपहार सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। अकस्मात थोड़ी परेशानी हो सकती है। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता के योग हैं। यात्रा लाभदायक होगी।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन आपकी आशाओं के विपरीत रहने वाला है। रिश्तों को आज अहमियत दें। उसके लिए समय दें। अन्यथा व्यर्थ में अशांति बढ़ेगी। आज आपके सोचे काम में विलंब या हानि होने का योग है। निर्णय लेते समय ठीक से सोच-विचार कर लें।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आर्थिक रूप से दिन परेशानी वाला रहेगा। उधारी के लेन-देन के कारण भी परेशान रहेंगे। पैसे की कमी महसूस होगी। नए कार्यों के प्रस्ताव को अभी रोके रखें। नकारात्मक सोच से बचे। प्रेम प्रसंगों में आज दूरी बनाएं। अन्यथा समस्या और बढ़ेगी।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 15 मई का राशिफल मिला-जुला है। अपनी भावना पर नियंत्रण रखें। किसी व्यक्ति के उकसाने में नहीं आएं। बीमारी पर खर्च हो सकता है। परिवार में स्वास्थ्य संबंधी कुछ न कुछ समस्या रह सकती है। कामकाज में मनोनुकूल लाभ होगा।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक है। भौतिक संसाधन में वृद्धि का योग है। इसमें काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। साझेदारी के काम में सावधानी रखें। धोखा होने का खतरा है।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल माहौल मिलने से धन लाभ होगा। आपके कुछ गलत निर्णय लेने से नुकसान भी हो सकता है। पैसे बचने का प्रयास करेंगे। लेकिन आकस्मिक खर्च के कारण आर्थिक समस्या बन सकती है।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन आपके लिए उत्साहवर्धक रहेगा। पुरानी योजना को अंजाम तक पहुंचाने का समय आ गया है। कार्यक्षेत्र में अपेक्षित बदलाव होने का योग है। काफी समय बाद पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) धन हानि का योग है। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य के प्रति चिंता बनी रहेगी। मेहनत का फल मिलेगा। जिस लक्ष्य के प्रति काम कर रहे हैं, उसकी सिद्धि होगी। निवेश में लाभदायक परिणाम मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन मिला-जुला फल देगा। कम में ही संतोष करने वाली मानसिकता से मन शांत रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रह सकती है। मानसिक अस्थिरता के कारण काम में मन नहीं लगेगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा।

नोट- 15 मई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- जप के बाद भी नहीं मिलता मनचाहा फल, जानें कारण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here