15 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

110
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 15 October : 15 अक्टूबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

15 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- दशमी रात के 06.02 बजे तक। नक्षत्र- श्रवण सुबह के 09.16 बजे तक। योग- शूल रात के 12.04 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.22 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.51 बजे। राहुकाल- दिन के 10.40 से 12.07 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.44 से 12.30 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

16 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- एकादशी शाम के 05.37 बजे तक। नक्षत्र- धनिष्ठा सुबह के 09.22 बजे तक। योग- गंड रात के 10.42 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.22 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.50 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.14 से 10.40 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.43 से 12.29 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

15 अक्टूबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 15 अक्टूबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो)  आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। व्यवसायियों की आमदनी के नए-नए स्रोत बनेंगे। उसे पाकर आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वाणी की सौम्यता आज आपको सम्मान दिलाएगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) अपने उग्र रवैये पर यदि नियंत्रण रख सके तो आज आपको अपने अधिकारियों की कृपा से बहुत कुछ मिल सकता है। अन्यथा हाथ आया अवसर निकल जाएगा। जीवनसाथी से वाद-विवाद की आशंका है।

यह भी पढ़ें- भौतिक युग में चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई भी महत्वपूर्ण

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल वाला है। प्रारंभ में कुछ विरोधी सिर उठाएंगे। इससे थोड़ी परेशानी होगी। फिर वे आपस में एक-दूसरे से लड़ कर स्वयं रास्ते से हट जाएंगे और आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों का आज समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। किसी महिला मित्र के सहयोग से धन की प्राप्ति भी संभव है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन आपके लिए चुनौती वाला रह सकता है। किसी कार्य को करने के लिए आज अधिक मेहनत करेंगे, तभी आपको सफलता मिलेगी। नहीं तो आपका महत्वपूर्ण काम लंबे समय बाद पूरा होगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 15 अक्टूबर 2021 का राशिफल आपके लिए अच्छा है। आज जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। यदि निवेश की योजना हो तो बेहिचक उस दिशा में आगे बढ़ें। लाभ होगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को आज उत्तम अवसर मिलेगा। इसका भविष्य में भी लाभ मिलेगा। परिवार में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। इसमें धन खर्च कर सकते हैं।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन अच्छा है। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो उसमें आज आपको सफलता मिल सकती है। ससुराल से भी आज धन लाभ मिलता दिख रहा है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आपके चारों ओर का वातावरण ऊर्जावान रहेगा। आप अपने अंदर भी नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आप सभी सदस्यों की आवश्यकता की पूर्ति कर सकेंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) काफी समय से चल रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। आज विरोधी परास्त होंगे। यदि आप कोई यात्रा करने का मन बना रहे हैं, तो वह किसी से कारण स्थगित हो जाएगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज व्यापार में धन लाभ का योग बन रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से लटका हुआ है, तो आज आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम लेकर आया है। यदि आज आप संपत्ति को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो उसे फिलहाल टाल दें। यह आपके लिए नुकसान का सौदा हो सकता है।

नोट- 15 अक्टूबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- बिसरख में नहीं होता रावण दहन, रामलीला भी नहीं होती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here