15 सितंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

106
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 15 September : 15 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

15 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- भाद्रपद। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- नवमी दिन के 11.17 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व आषाढ़ पूरा दिन पूरी रात तड़के 04.56 बजे तक। योग- सौभाग्य रात के 12.53 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.06 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.26 बजे। राहुकाल- दिन के 12.16 से 01.49 बजे तक। अभिजीत- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

16 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- भाद्रपद। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- दशमी सुबह के 09.36 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर आषाढ़ पूरा दिन पूरी रात तड़के 04.56 बजे तक। योग- शोभन रात के 10.32 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.06 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.25 बजे। राहुकाल- दिन के 01.48 से 03.20 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.51 बजे से 12.40 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

15 सितंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 15 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा किसी व्यक्ति से अकारण विवाद हो सकता है। व्यापार ठीक चलेगा। सुख के साधनों पर व्यय होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमाद नहीं करें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन आपके लिए अच्छा है। सुख के साधन प्राप्त होंगे। व्यवसायियों को बकाया वसूली में अपेक्षित सफलता मिलेगी। किसी लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। नए काम मिलेंगे। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन थोड़ा उलझन वाला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी सही बात पर भी आपका विरोध हो सकता है। संतान की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना पर काम करेंगे।

यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के साथ सुधारें अपनी ग्रह दशा

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक है। कारोबार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार होगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रभाव बढ़ेगा। चोट का खतरा है। अतः सतर्कता बरतें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन मिश्रित फल वाला है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए अनुबंध मिलेंगे। समाजसेवा की प्रेरणा प्राप्त होगी। इससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आय में वृद्धि का भी योग है। कामकाज में प्रमाद न करें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 15 सितंबर 2021 का राशिफल अनुकूल है। आज घर-बाहर दोनों स्थानों पर सफलता का योग है। हालांकि अपने व्यवहार को अधिक नम्र बनाना होगा। अन्यथा थोड़ी परेशानी हो सकती है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज निर्णय लेते समय सतर्क रहें। कोई गलत निर्णय लेने का खतरा है। उचित होगा कि इसे आज टाल ही दें। मनोरंजक यात्रा का योग है। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन आदि में सफलता प्राप्त करेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) किसी लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। आर्थिक उन्नति का योग है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। इससे मानसिक शांति अनुभव करेंगे। कानूनी अड़चन दूर होगी और स्थिति अनुकूल होगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) स्वयं को विवाद से बचा सकें तो कुल मिलाकर दिन अच्छा बीतेगा। लाभ के अवसर आपके हाथ आएंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अधिकारी आपके प्रदर्शन की प्रशंसा करेंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन आपके अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कुछ दिन से सक्रिय विरोधी शांत रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। संगीत आदि में रुचि रहेगी। समय अनुकूल रहेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) भूमि और भवन के क्रय-विक्रय संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे। रोजगार प्राप्ति के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। व्यवसायियों को संतुष्टि मिलेगी। जीवन सुखमय रहेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आपको सतर्कता बरतनी चाहिए। किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। भावना में बहकर महत्वपूर्ण निर्णय न लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। कार्यक्षेत्र में अधिक व्यस्तता रहेगी।

नोट- 15 सितंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- बिना जन्मकुंडली व पंडित के जानें ग्रहों की स्थिति और उनके उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here