16 अगस्त 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

114
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 16 August : 16 अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

16 अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- अष्टमी सुबह के 07.45 बजे तक। उसके बाद नवमी पूरा दिन पूरी रात तड़के 05.34 बजे तक। नक्षत्र- अनुराधा पूरा दिन पूरी रात तड़के 03.02 बजे तक। योग- इंद्र रात के 02.57 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.51 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.59 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.29 से 09.08 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.59 बजे से 12.51 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

17 अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- दशमी पूरा दिन पूरी रात तड़के के 03.20 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठा रात 01.35 बजे तक। योग- वैधृति रात के 12.04 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.51 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.59 बजे। राहुकाल- दिन के 03.42 से 05.20 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.59 बजे से 12.51 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

16 अगस्त का राशिफल

पढ़ें 16 अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन अनुकूल रहेगा। आज आपका मूड भी अच्छा रहेगा। यदि किसी नए कार्य को प्रारंभ करना चाहते हैं, तो सफलता का योग है। कामकाज के सिलसिले में कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन उत्तम फलदायक है। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो खत्म हो जाएगा। कामकाज में लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार में मनोनुकूल स्थिति रहेगी। निवेश से लाभ होने का योग है।

यह भी पढ़ें- बेहद अपने लगने लगे राम (रामेश्वरम की यात्रा-एक)

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) यदि आज थोड़ा जोखिम वाला निर्णय काम करेंगे तो लाभ होगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। बुद्धि का प्रयोग कर उससे फायदा उठा सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) जरूरतमंद लोगों की सहायता करने से आज आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार भी अच्छा चलेगा। नए काम मिलेंगे। लाभ का योग है। काफी समय से अटके काम पूर्ण होंगे। कार्य स्थिति में सुधार होगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज सतर्क रहें। धन हानि की आशंका है। कार्यक्षेत्र में थोड़े प्रयास से ही काम पूरे होंगे। अपने मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय वृद्धि का योग है। निवेश में लाभ रहेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 16 अगस्त 2021 का राशिफल मिला-जुला फल लेकर आया है। पुरुषार्थ सिद्धि होगी। किसी बड़े खर्च के कारण आर्थिक‍ स्थिति बिगड़ सकती है। किसी व्यक्ति से अकारण विवाद हो सकता है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज भावना में बहकर कोई निर्णय नहीं लें। अन्यथा समस्या में फंस सकते हैं। कार्यक्षेत्र की स्थिति से चिंता और तनाव रहेंगे। धैर्य से स्थिति का सामना करें। शीघ्र सब सामान्य हो जाएगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) किसी तरह की शारीरिक पीड़ा की आशंका है। थोड़े तनाव वाले समाचार मिल सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा नकारात्मकता और बढ़ेगी। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) कार्यक्षेत्र में स्थिति बहुत अनुकूल नहीं रहेगी। इसलिए काम में मन नहीं लगेगा। स्वयं को एकाग्र करें और अनावश्यक बातों पर ध्यान नहीं दें। चंद्रमा के जप से आपको राहत मिलेगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। स्थाई संपत्ति में निवेश के लिए समय अनुकूल है। भूमि और भवन की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। व्यस्तता रहेगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) रोजगार की तलाश कर रहे जातक को सफलता मिलेगी। कुछ दिनों से चल रहे तनाव में कमी आएगी। घरेलू कार्यों के लिए थोड़ा अधिक व्यय करना पड़ेगा। घर और बाहर का माहौल अच्छा रहेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन उत्तम फलदायक रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों की पदोन्नति का योग है। अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे बनेंगे। समाज में आज आपको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

नोट- 16 अगस्त 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

संदर्भ- विक्रम संवत, भारतीय पंचांग और ज्योतिष।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here