16 दिसंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

86
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

rashifal and panchang of 16 December : 16 दिसंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

16 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- त्रयोदशी पूरा दिन व पूरी रात तड़के 04.40 बजे तक। नक्षत्र- भरणी सुबह के 07.35 बजे तक। उसके बाद कृतिका। योग- शिव सुबह के 07.18 बजे तक। उसके बाद सिद्ध। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.07 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.27 बजे। राहुकाल- दिन के 01.34 से 02.52 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.56 से 12.37 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

17 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- चतुर्दशी पूरा दिन व पूरी रात। नक्षत्र- कृतिका सुबह के 10.41 बजे तक। योग- सिद्ध सुबह के 08.14 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.08 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.27 बजे। राहुकाल- दिन के 11.00 से 12.17 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.58 से 12.38 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

16 दिसंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 16 दिसंबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) व्यवसायी वर्ग आज अपने कामकाज में आकस्मिक वृद्धि होने के कारण अधिक व्यस्त रहेंगे। ध्यान रहे कि व्यस्तता के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन आने से प्रियजनों से संबंध में कड़वाहट आ सकती है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज सरकारी कार्य में हाथ डालने से उलझनें बढ़ सकती हैं। अतः इसे आगे के लिए टालना बेहतर रहेगा। घर में मंगलमय वातावरण मिलने से शांति अनुभव करेंगे। धार्मिक स्थलों पर पर्यटन की योजना बनेगी।

यह भी पढ़ें- धन प्राप्ति और रोग नाश के लिए रामबाण हैं ये मंत्र

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आपको नियम-कानून और मर्यादा के प्रति अधिक संवेदनशील होना होगा। इस क्रम में किसी नजदीकी की भी अमर्यादित हरकतों को अनदेखा नहीं करें। अन्यथा आपको इसका दुष्परिणाम भोगना पड़ेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन का आधा भाग प्रतिकूल रहेगा। इसके बाद भी धर्म-कर्म में आस्था रहने से मानसिक रूप से आप विचलित नहीं होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण अनुबंध के निरस्त होने से धन संबंधी समस्या खड़ी हो सकती है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज दिन के पूर्वार्ध में आप कार्यक्षेत्र के साथ ही किसी नजदीकी से काफी आशाएं रखेंगे। दोपहर तक इनसे लाभ भी मिल सकता है। इसके बाद का समय प्रतिकूल होने से आपकी आशा निराशा में बदलेगी।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 16 दिसंबर 2021 का राशिफल मिला-जुला फल लेकर आया है। आज आपको सफलता के लिए अधिक व्यवहारकुशल बनना होगा। काम निकालने के लिए किसी की झूठी प्रशंसा करने से भी नहीं चूकें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के कारण दौड़-धूप करनी पड़ेगी। आवश्यकता के समय कोई सहायक नहीं मिलेगा। इससे मानसिक खिन्नता बढ़ेगी। परिवार में बीमारियां के कारण दवाओं पर खर्च बढ़ेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) कार्यक्षेत्र में लाभ पाने के लिए आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। फिर भी आशा के अनुरूप लाभ नहीं मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी लेकिन उसके लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन व्यस्तता में बीतेगा। फिर भी सामान्य से अच्छा रहेगा। प्रातःकाल से ही किसी कार्य को पूर्ण करने में व्यस्त हो जाएंगे। घरेलू कार्य भी अधिक रहने से संतुलन बैठाने में परेशानी होगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज कार्यों के प्रति आपमें थोड़ी लापरवाही दिखेगी। कार्यक्षेत्र में बेमन से ही काम करते हुए भी लाभ कमा सकेंगे। अव्यवस्था में निरंतर वृद्धि से आगे का समय मंदी से भरा रहेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आर्थिक रूप से दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। हालांकि धन की आमद होने से गंभीर स्थिति नहीं होगी। महिलाओं के विचारों को आज अधिक महत्व दें। वे मुश्किल से निकालने में सहायक रहेंगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कार्य व्यवसाय में जोखिम न लें। धन लाभ के मार्ग खुलेंगे। नया प्रयोग नुकसान करा सकता है। व्यापारी वर्ग प्रतिस्पर्धा रहने पर भी व्यवहार के बल पर काम निकालेंगे। मित्र भी धनोपार्जन में सहायक होंगे।

नोट- 16 दिसंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- बिना जन्मकुंडली व पंडित के जानें ग्रहों की स्थिति और उनके उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here