कन्या वाले रखें स्वास्थ्य का ध्यान, पढ़ें बुधवार का राशिफल

91
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 16 december : कन्या वाले रखें स्वास्थ्य का ध्यान। पढ़ें बुधवार 16 दिसंबर का राशिफल। जानें कि किसका कैसे बीतेगा दिन? साथ में दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र और योग की जानकारी है। दिशा शूल में जानें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय जानें।

बुधवार का पंचांग

16 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वितीया शाम के 04.54 बजे तक। नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ रात के 08.04 बजे तक। योग- वृद्धि शाम के 06.34 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.07 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.27 बजे। राहुकाल- दिन के 12.17 से 01.34 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

17 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- तृतीया अपराह्न के 03.17 बजे तक। नक्षत्र- उत्तराषाढ़ रात के 07.31 बजे तक। योग- ध्रुव शाम के 04.04 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.08 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.27 बजे। राहुकाल- दिन के 01.35 से 02.52 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.57 से 12.38 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

16 दिसंबर का राशिफल

कन्या वाले रखें स्वास्थ्य का ध्यान। पढ़ें बुधवार का राशिफल। जानें कि किस राशि वाले का कैसे बीतेगा दिन? किस पर होगा भाग्य मेहरबान? किसे करना होगा अभी का इंतजार? साथ ही ऐहतियात की बात भी पढ़ें।

मेष

दिन अच्छा रहेगा। निवेश करने के लिए समय अच्छा है। परंतु पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह लें। अच्छी तरह से जांचने-परखने के बाद ही निवेश करें। पुरानी समस्याओं का समाधान होने में अभी थोड़ा समय लगेगा। धैर्य बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में आप का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे।

वृष

जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी ना होने दें। वरना आप पर मानसिक दबाव बन सकता है। परिवार वालों के साथ घूमने-फिरने का समय मिलेगा। इसमें अतिरिक्त खर्च भी हो सकता है। अत्याधिक खर्च से बचें। अन्यथा आर्थिक स्थिति थोड़ी खराब हो सकती है।

मिथुन

कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी का रवैया आपकी तरफ निराशावादी हो सकता है। उस पर ध्यान नहीं दें। अपने लक्ष्य पर खुद को फोकस करेंष कारोबारियों के लिए यह समय ठीक है। साझेदार के साथ मिलकर आगे की योजना पर काम कर सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। इसमें थोड़ी परेशानी हो सकती है।

कर्क

आकस्मिक रूप से कहीं से धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत हैं। वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। अन्यथा आप कई लोगों को आज तकलीफ पहुंचा सकते हैं। किसी अहम मुद्दे पर दूसरों की राय अवश्य लें। किसी कार्य की वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

सिंह

कार्यक्षेत्र में आपको मतभेद या दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस वजह से थोड़ी झुंझलाहट हो सकती है। कहीं पर फंसा हुआ धन प्राप्त होने का योग है। संतान या छोटे भाई-बहन से थोड़े निराश हो सकते हैं। पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। इससे अच्छा समय बिताएंगे और मन प्रसन्न होगा।

कन्या

कन्या वाले रखें स्वास्थ्य का ध्यान। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। इससे थोड़ी परेशानी होगी। इसी बीच यात्रा का भी योग बन रहा है। आज विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़ेगा। वे आपकी भावनाओं को समझेंगे। भौतिक सुख साधनों पर खर्च हो सकता है।

तुला

अपने आसपास वालों से ठीक बर्ताव करें। अन्यथा उनके साथ आपका विवाद हो सकता है। कारोबारियों का साझेदार से तालमेल बिठाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। घर-परिवार के साथ मिलकर नई योजनाएं बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ छोटा-मोटा विवाद हो सकता है।

वृश्चिक

सेहत से जुड़ी समस्याएं फिर से उत्पन्न हो सकती हैं। पुराना निवेश कोई फलदाई होगा। कार्यक्षेत्र में कोई भी कार्य अत्यधिक सतर्कता से करें। दोस्तों के साथ मिलने-जुलने का समय मिलेगा व आप लोग अच्छा समय पर बिता सकते हैं। कारोबारी अपने प्रयास सही दिशा में रखेंगे तो अच्छे कामयाबी मिलेगी।

धनु

कार्यक्षेत्र में लोग आपकी समझदारी से प्रभावित होंगे। आपके निर्णय लेने की क्षमता की सराहना की जाएगी। अनावश्यक के कार्य और योजनाओं पर अपना समय व्यर्थ नहीं करें। इसमें नुकसान हो सकता है। कारोबारियों के लिए साझेदारी के अच्छे मौके हैं। इससे पहले विशेषज्ञ से राय अवश्य लेकर ही कदम आगे बढ़ाएं।

मकर

रचनात्मक कार्यों में आपका मन लग सकता है। इससे आगे बढ़ सकेंगे। धर्मिक गतिविधियों में व्यस्त रह सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज कोई भी कार्य आप आसानी से निपटा लेंगे। आप खुद में आत्मविश्वास महसूस करेंगे। लेनदेन से जुड़े मामले निपटाने में थोड़ी समस्या हो सकती है। सावधान रहें।

कुंभ

किसी धार्मिक जगह की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। इससे आप मानसिक शांति महसूस करेंगे। किसी खास के साथ गलतफहमी के चलते विवाद हो सकता है। हालांकि आपकी समझदारी से वह जल्द ही निपट जाएगा। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। दुर्घटना होने का योग है। बेहतर होगा कि सड़क पर सावधान रहें।

मीन

आज दिन ठीक-ठाक रहेगा। बेवजह के विवादों में न पड़ें। मन में नकारात्मकता हावी हो सकती है। जहां तक संभव हो सके उसे नजरअंदाज करें। अन्यथा आप अपना नुकसान कर लेंगे। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। कारोबार के विस्तार के बारे में सोच सकते हैं। बेवजह के खर्च का योग है। सतर्कता बरतें।

नोट- कन्या वाले रखें स्वास्थ्य का ध्यान में आपने 16 दिसंबर का राशिफल पढ़ा। दिशा शूल में पढ़ा कि उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें – उंगलियों में जादुई ताकत, बीमारियों का चुटकी में इलाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here