16 फरवरी का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

77
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 16 february : 16 फरवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

16 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पंचमी अगले दिन सुबह के 05.46 बजे तक। नक्षत्र- रेवती रात के 08.57 बजे तक। योग- शुभ रात के 01.50 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.59 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.12 बजे। राहुकाल- दोपहर बाद के 03.24 से 04.48 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.58 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

17 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- षष्ठी पूरा दिन व पूरी रात। नक्षत्र- अश्विनी रात के 11.59 बजे तक। योग- शुक्ल रात के 02.39 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.58 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.13 बजे। राहुकाल- दिन के 12.35 से 02.00 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

16 फरवरी का राशिफल

पढ़ें 16 फरवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा। सफलता और तरक्की के योग हैं। कारोबारियों के लंबे समय से रुके हुए कार्य को गति मिलेगी। विरोधियों को परास्त करने में आप सफल रहेंगे। घर परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। जीवनसाथी के साथ थोड़े-बहुत मतभेद होने के योग हैं।

वृष

धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। भाई या बहन से किसी तरह के मतभेद का खतरा है। उसे ज्यादा बिगड़ने नहीं दें। कारोबारियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। लंबे समय से चल रही परेशानियों का अंत हो जाएगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

यह भी पढ़ें- बिना जन्मकुंडली व पंडित के जानें ग्रहों की स्थिति और उनके उपाय

मिथुन

कार्यक्षेत्र के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो फिलहाल वह और परेशान कर सकता है। आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। फालतू की चीजों में धन खर्च होगा। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

कर्क

धन-संपत्ति अर्जित करने के योग हैं। कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हों तो आगे बढ़ सकते हैं। अभी समय ठीक है। कारोबारियों को अपने व्यवसाय का विस्तार करने का मौका मिलेगा। साथ ही लाभ होने की भी संभावना है। कार्य से जुड़ा कोई निर्णय गलत साबित हो सकता है।

सिंह

आज दिन बहुत अधिक मेहनत वाला रहेगा। उसके अनुसार परिणाम भी मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुख-समृद्धि वाला रहेगा। प्रियजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कारोबारियों को बाधाएं महसूस हो सकती है। जीवनसाथी के घर-परिवार की तरफ से कोई तनाव वाली खबर सुनने को मिल सकती है।

कन्या

16 फरवरी का राशिफल मिश्रित फल लेकर आया है। शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों व विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। घर-परिवार की जिम्मेदारी पूरी करने में अचानक से कोई खर्च उत्पन्न हो सकता है। जिम्मेदारियों का निर्वाह करने में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है

तुला

कोई भी शुभ कार्य की पूर्ति के लिए अनेक तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता हैं। दिन बहुत ही सोच-समझ कर चलने वाला है। अन्यथा नुकसान हो सकता है। घर और गाड़ी से जुड़ा कोई सुख प्राप्त हो सकता है। संभव है कि नए वाहन खरीदें। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिक

दिन अच्छा रहेगा। पुराने व नए किए गए कार्यों से सफलता मिल सकती है। हर कार्य को कुशलतापूर्वक करने से आप की कार्य क्षमता में विकास होगा। नौकरीपेशा व कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। लाभ होने के योग हैं। ट्रांसफर के योग हैं। यह ट्रांसफल आपके लिए उन्नति वाला हो सकता है।

धनु

आज आप जितनी मेहनत करेंगे परिणाम उसी के अनुरूप रहेगा। पारिवारिक सुख में कमी महसूस हो सकती है। अचानक से धन का संकट उभर सकता है। हालांकि उसको खत्म करने में आप सफल रहेंगे। किसी भी कार्य को पूरा करने में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मकर

नौकरी और कारोबार में स्थिरता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ विवाद होने का खतरा रहेगा। कहीं भी बात करते समय अपनी शब्दों के चुनाव पर नियंत्रण रखें। अन्यथा बड़े विवाद में फंस सकते हैं। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। धार्मिक सामाजिक कार्य घर-परिवार में संपन्न होंगे।

कुंभ

कारोबार की स्थिति थोड़ी धीमी पड़ सकती है। संतान पक्ष को किसी कार्य में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। धन व सुख समृद्धि में विस्तार होगा। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों से भी रिश्तो में मजबूती आएगी। कुछ कार्य पूरे होने में ज्यादा समय लगा सकता है।

मीन

विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। कारोबारियों को बड़ा लाभ हो सकता है। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। अपने साहस के बल पर आप कोई जोखिम भरे निर्णय लेंगे जो सही साबित होंगे। वाणी में कटुता से बचें। लंबे समय से आ रहे कष्टों से मुक्ति होगी।

नोट- 16 फरवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here