16 जनवरी 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

86
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

rashifal and panchang of 16 january : 16 जनवरी 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

16 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- चतुर्दशी अगले दिन तड़के 03.18 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्रा रात के 02.09 बजे तक। योग- इंद्र दिन के 03.21 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.47 बजे। राहुकाल- शाम के 04.28 से 05.47 बजे तक। अभिजीत- 12.10 से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

17 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- पूर्णिमा अगले दिन सुबह के 05.17 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु अगले दिन तड़के 04.37 बजे तक। योग- वैधृति दिन के 03.53 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.48 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.34 से 09.53 बजे तक। अभिजीत- 12.10 से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

16 जनवरी 2022 का राशिफल

पढ़ें 16 जनवरी 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आएगा। यदि आज आप अपने व्यापार में किसी खास आइडिया पर कार्य करेंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ देगा। आपकी अपने किसी सहयोगी से अनबन हो सकती है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण और अपने क्रोध पर काबू करना होगा। किसी के द्वारा किया गया निर्णय आज आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

यह भी पढ़ें- पंच तत्व का शरीर में संतुलन कर जीवन बनाएं सुखी

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप पुरानी योजना से संबंधित जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज आपके लिए नए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं। आजीविका के क्षेत्र में प्रयास कर रहे लोगों को आज सफलता मिलने का योग है। भविष्य से संबंधित योजना को अंतिम रूप देने का उपयुक्त समय है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन आपके लिए भाग्योदयकारक है। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आज का आपको भरपूर लाभ देगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 16 जनवरी 2022 का राशिफल आपके लिए सतर्क रहने का है। आज यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सोच-विचार कर जाएं। आपको किसी दुर्घटना में चोट लगने की आशंका है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज आप मस्ती के मूड में रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। इससे पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहेगा। संतान के भविष्य की आपको थोड़ी चिंता सता सकती है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज आप सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में आंख व कान खुले रखें। यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। विदेश में रह रहे परिजनों से आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) व्यापार के लिए दिन उत्तम है। यदि साझेदारी में कोई काम शुरू करने वाले हैं तो उसमें लाभ होगा। हालांकि आपको आय की तुलना में व्यय कम करना होगा, नहीं तो परेशानी में फंस सकते हैं।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन आपके लिए उत्तम फलदायक है। आज बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपके सभी कार्य सफल होंगे। कामकाज के लिए कोई यात्रा करनी पड़े, तो अवश्य करें। इसमें आपको लाभ मिल सकता है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज आपको कुछ चिंता परेशान कर सकती है। आप किसी पर सोच-समझकर भरोसा करें। क्योंकि वह आपको धोखा दे सकता है। खान-पान में सतर्कता बरतें। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) पिछले कुछ समय से चल रहा तनाव कम होगा। आज आपको अपने व्यापार के लिए जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी। यदि संपत्ति की खरीदने का सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम है।

नोट- 16 जनवरी 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- भौतिक युग में चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई भी महत्वपूर्ण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here