16 जनवरी का राशिफल पढ़ें, जानें क्या कहती है आपकी राशि

105
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 16 january : 16 जनवरी का राशिफल पढ़ें। जानें किसका कैसे बीतेगा दिन। इसमें देखें दो दिन का पंचांग। साथ में सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

16 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- तृतीया सुबह के 07.45 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा अगले दिन सुबह के 06.10 बजे तक। योग- व्यतिपात शाम के 07.12 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.47 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.53 से 11.12 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.10 से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

17 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्थी सुबह के 08.08 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद पूरा दिन व पूरी रात। योग- वरिघ शाम के 06.34 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.48 बजे। राहुकाल- शाम बाद के 04.29 से 05.48 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.10 से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का राशिफल

16 जनवरी का राशिफल पढ़ें। जानिए क्या कहती है आपकी राशि और क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार? इसके साथ ही अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के मन के अनुसार वातावरण नहीं होने से कार्यक्षेत्र में परेशानी महसूस कर सकते हैं। व्यापारियों को आज खास लाभ न होने के योग है। इससे परेशान न हों क्योंकि जल्दी ही स्थिति में सुधार होगा।। निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

वृष

आज का दिन अधिक व्यस्तता में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में कार्य का दबाव बहुत अधिक हो सकता है। नई योजनाओं पर कार्य शुरू करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह ले लें। कारोबारियों को लाभ के अवसर मिलेंगे। फिर भी किसी तरह की प्रतिस्पर्धा से दूर रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मिथुन

आप पूरे दिन प्रसन्नता महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। सहयोगियों का हर तरह से सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। कारोबार में लाभ होने का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। संतान या छोटे भाई-बहन से खुशखबरी मिल सकती है।

कर्क

कार्यक्षेत्र का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। इससे आप अच्छा महसूस करेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लंबी बातचीत हो सकती है। नई योजनाओं पर कार्य करने के लिए समय ठीक है। कारोबारियों को लाभ होने का योग है। परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह

दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र का माहौल थोड़ा परेशान कर सकता है। किसी भी बड़े निर्णय को फिलहाल टाल दें। नई योजनाओं पर फिलहाल कार्य न शुरू करें। बनते-बनते कार्य अचानक से बिगड़ सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। तला-भुना खाने से बचें। पेट की समस्या हो सकती है।

कन्या

आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कोई भी अहम कार्य किसी बड़े की सलाह के बाद करें। कारोबारियों को बड़ा लाभ हो सकता है। परिवारजनों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बनेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षमता का प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।

तुला

16 जनवरी का राशिफल अच्छा है। दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कारोबारियों को साझेदारों का पूरा साथ मिलेगा। उनके साथ मिलकर आप आगे की योजना पर कार्य कर पाएंगे। माता-पिता का सानिध्य प्राप्त होगा। आय वृद्धि होने का योग है। मौज-मस्ती में पैसे खर्च हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक

आपको आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कम मेहनत में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। खुद को साबित करने के नए अवसर मिलेंगे। अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। कारोबार के सिलसिले में यात्रा का योग है। सारे जरूरी कागजात सावधानी से अपने साथ ले जाएं। जीवनसाथी की आय वृद्धि हो सकती है।

धनु

किसी बात को लेकर आज आप परेशान रह सकते हैं। अपनी बुद्धि के बल पर आप महत्वपूर्ण काम को समय से पहले निपटा लेंगे। लंबे समय से कारोबार में कर रहे प्रयास सफल होंगे। इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने का योग बन रहा है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मकर

जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। आप लोगों को साथ में समय बिताने का मौका मिलेगा। पुराने पारिवारिक विवाद आप अपने बुद्धि के बल पर सुलझा लेंगे। राजनीति में सक्रिय लोगों के कद में वृद्धि हो सकती है। नजदीकी रिश्तेदार के साथ पूर्व में बिगड़े संबंध मजबूत होंगे।

कुंभ

विद्यार्थियों के लिए आज सफलता के योग हैं। मेहनत करते रहें। महत्वकांक्षा की पूर्ति होगी। परिवारजनों के साथ दूरस्थान पर जाने का योग बन रहा है। नौकरीपेशा लोगों का दिन सामान्य रहेगा। किसी से भी अधिक आशा नहीं लगाएं। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है।

मीन

राजनीति में सक्रिय लोगों के लिए समय बहुत अच्छा है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आने का मौका मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा।

नोट- 16 जनवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- दैनिक उपयोग में आने वाले मंत्र, करे हर समस्या का समाधान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here