16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

94
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 16 March : 16 मार्च 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

16 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- त्रयोदशी दिन के 01.39 बजे तक। नक्षत्र- मघा रात के 12.21 बजे तक। योग- धृति रात के 02.39 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.30 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.30 बजे। राहुकाल- दिन के 12.30 से 02.00 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

17 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- चतुर्दशी दिन के 01.29 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी रात के 12.34 बजे तक। योग- शूल रात के 01.09 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.29 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.30 बजे। राहुकाल- दिन के 02.00 से 03.30 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 12.06 से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

16 मार्च 2022 का राशिफल

पढ़ें 16 मार्च 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। संतान के भविष्य से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है। इससे मनोबल बढ़ेगा। यदि आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) यदि कहीं निवेश करना हो, तो दिल खोलकर करें। आज आपका जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है। इसमें आपको सतर्क रहना होगा और किसी की कही गई बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।

यह भी पढ़ें- दुर्गा का हर रूप करती हैं ग्रह शांति, जानें ब्रह्मचारिणी के बारे में

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपको अपने किसी रिश्तेदार से कोई शुभ सूचना मिलेगी। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। इसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) विरोधी आज आपके खिलाफ कुछ रणनीति बनाते नजर आएंगे। हालांकि वे आपस में ही लड़कर कमजोर हो जाएंगे। आज आप पर खर्च का बोझ अधिक हो सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहेगा। आज आपके कुछ ऐसे खर्चे होंगे, जो आपके संचित धन भी खर्च करा देंगे। व्यापार कर रहे लोगों के फैसले आगे चलकर उन्हें लाभ देने वाले रहेंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन आपके लिए रोजगार के क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। जो लोग रोजगार की दिशा में प्रयासरत हैं, उन्हें उनके प्रयासों का सार्थक परिणाम मिलेगा। उन्हें सफलता की सीढ़ी पर चढ़ाएगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 16 मार्च 2022 का दिन सतर्क रहने का है। आज आपको अपने काम पर पूरा फोकस करना होगा। तभी कुछ हासिल कर पाएंगे। दिन का काफी समय परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) खर्च के कारण आपके ऊपर आर्थिक दबाव रहेगा। इसके कारण आप थोड़े परेशान रहेंगे। यदि कोई भी निर्णय करना पड़े तो सोच-समझकर ही करें। परिवार के सदस्यों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक है। व्यवसाय कर रहे लोगों को कामकाज में कुछ व्यवधान आने के योग दिख रहे हैं। अतः आपको निर्णय पर पहुंचने से पहले सतर्क रहना होगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। विशेष रूप से आर्थिक पहलू के लिए उपयुक्त है। हालांकि इसके लिए दृढ़ संकल्प शक्ति की आवश्यकता होगी। धन लाभ आज हर स्थिति में होकर रहेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आर्थिक उलझनें कम होने से स्थिति में कुछ सुधार आएगा। घर-बाहर के लोगों से सम्मान मिलेगा। नए संबंध बनेंगे। धर्म में निष्ठा बढ़ेगी। नसों में दुर्बलता रहने से कुछ कमजोरी अनुभव करेंगे।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज की परिस्थिति भी आपके लिए अनुकूल बनी रहेगी। आज आलस्य नहीं करें। समय का लाभ उठाएं। धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। व्यवसाय से आज आप मनचाहा लाभ अर्जित कर सकते हैं।

नोट- 16 मार्च 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- पंच तत्व का शरीर में संतुलन कर जीवन बनाएं सुखी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here