16 मार्च का राशिफल और दो दिन का पंचांग

155
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 16 march : 16 मार्च का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

16 मार्च का पंचांग

मंगलवार 16 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- तृतीया रात के 08.58 बजे तक। नक्षत्र- अश्विनी पूरा दिन और पूरी रात। योग- ब्रह्म सुबह के 08.15 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.30 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.30 बजे। राहुकाल- दिन के 03.30 से 05.00 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.06 से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

17 मार्च का पंचांग

बुधवार 17 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्थी रात के 11.28 बजे तक। नक्षत्र- अश्विनी सुबह के 07.31 बजे तक। योग- इंद्र सुबह के 09.00 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.31 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.29 बजे। राहुकाल- दिन के 12.30 से 02.00 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

16 मार्च का राशिफल

पढ़ें 16 मार्च का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। हो सके तो अपनी भावनाएं साझा कर लें। इससे गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्तों में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में  आय के नए स्रोत खुलेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृष

माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। इस दौरान उनकी समस्याएं सुलझाने का प्रयास करें। संतान पक्ष के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। इस वजह से आप मानसिक रूप से थोड़े परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र की हर प्रकार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में आप सफल रहेंगे।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

किसी वृद्ध रिश्तेदार के स्वास्थ्य पर खर्च करना पड़ सकता है। भविष्य में उनसे उत्तम मार्गदर्शन भी मिलेगा। लंबी यात्रा की योजना आज मन में ही रहने की संभावना है। फिर भी छोटी-मोटी धार्मिक का योग बन रहा है। नई योजना को कार्यरूप देना फिलहाल टाल दें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कर्क

दिन अच्छा रहेगा। कारोबारियों को नए सौदे मिल सकते हैं। व्यापार में वृद्धि होने के योग हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता होगी। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। इससे रिश्तों में मजबूती आएगी।

सिंह

कार्यक्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों को आपसे किसी प्रकार की कोई शिकायत हो सकती है। बच्चों के साथ समय बिताने में आपको थोड़ी दिक्कत महसूस होगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें। दिन की शुरुआत में चुस्ती-फुर्ती महसूस करेंगे। मन में कोई न कोई चिंता बनी रहेगी।

कन्या

घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा तो कार्यक्षेत्र में परेशानी हावी रह सकती है। कारोबारी फिलहाल कोई बड़ा निवेश करने से बचें। आर्थिक नुकसान होने के योग हैं। यात्रा की योजना बनते-बनते टल सकती है। धार्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। बाहर का खाना खाने से बचें। पेट की समस्या होने का खतरा है।

तुला

16 मार्च का राशिफल आपके लिए थोड़ा जोखिम लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे छल करने का प्रयास कर सकता है। सबसे, खासकर विरोधियों से सावधान रहें। किसी तीसरे की वजह से घर-परिवार में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए किसी भी मामले को बहुत ही बुद्धिमता से सुलझाएं।

वृश्चिक

आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। निवेश की सोच रहे हैं तो आगे बढ़ें। अभी निवेश करने पर इसका बड़ा फायदा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपका कद बढ़ेगा। प्रतिद्वंद्वी भी आपके प्रदर्शन की प्रशंसा करने के लिए मजबूर होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। खान-पान में सतर्कता बरतें।

धनु

किसी तरह का ऋण लेने का सोच रहे हैं तो अभी रुक जाएं। इस समय बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार बढ़ाने के लिए उपयुक्त समय है। घर-परिवार में किसी के साथ बहस होने की वजह से मानसिक तनाव हो सकता है। हो सके तो खुद बात करके चीजों को सुलझा लें। पूजा-पाठ में मन लगेगा।

मकर

जिस समय आराम कर रहे होंगे या अन्य कार्यों में व्यस्त होंगे तभी अकस्मात काम मिलने से दुविधा होगी। हालांकि उस काम में आपको फायदा ही होगा। अपने सभी कार्य को ईमानदारी से पूरा करें। आगे चलकर इससे लाभ मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। उनका साथ मिलने से मानसिक शांति महसूस होगी।

कुंभ

दिन बड़े बदलाव वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों का अंत हो जाएगा। फिलहाल के लिए कोई भी बड़ा कार्य या निर्णय टाल दें। अन्यथा काम प्रभावित हो सकता है। कार्य की वजह से अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती हैं। जीवनसाथी की मदद से कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन

अभी समय अनुकूल है। नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। उसके परिणाम भी अच्छे होंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। निवेश करने का सोच रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ की सलाह लेकर करें। फायदा होने का योग है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

नोट- 16 मार्च का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें : अशुभ ग्रहों को ऐसे बनाएँ शुभ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here