16 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

68
16 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 16 October : 16 अक्टूबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

16 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- एकादशी शाम के 05.37 बजे तक। नक्षत्र- धनिष्ठा सुबह के 09.22 बजे तक। योग- गंड रात के 10.42 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.22 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.50 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.14 से 10.40 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.43 से 12.29 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

17 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- द्वादशी शाम के 05.39 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा सुबह के 09.53 बजे तक। योग- वैधृति रात के 09.40 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.49 बजे। राहुकाल- शाम के 04.24 से 05.49 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.43 से 12.29 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

16 अक्टूबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 16 अक्टूबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज भाग्य आपके साथ है। विरोधी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। इसलिए वही कार्य करें, जो आपके लिए अधिक महत्वपूर्ण है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। किसी नजदीकी को आज कुछ धन उधार देना पड़ सकता है। शाम के समय अपने मित्रों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- योग मुद्राओं के अनगिनत लाभ, बदल जाएगी जिंदगी

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आप लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने का मन बना सकते हैं। इसके लिए आप मेहनत भी करेंगे। आज सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर आपको प्राप्त होगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन आपके अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपको नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आज भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी सहयोग और लाभ मिलने का योग है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन आपके पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता लेकर आएगा। इससे आप मानसिक शांति महसूस करेंगे। आजीविका के क्षेत्र में कार्य कर रहे जातकों को आज सफलता प्राप्त हो सकती है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 16 अक्टूबर 2021 का राशिफल सतर्क और नियंत्रित रहने का है। आपका घर के आस-पास में किसी से वाद-विवाद हो सकता है। उसे तूल नहीं दें। अन्यथा वह कानूनी रूप ले सकता है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन आपके लिए उन्नति के नए मार्ग खोलेगा। कार्यक्षेत्र में कापी समय में लटका काम पूरा होगा। यदि आपके दांपत्य जीवन में लंबे समय से कोई अवरोध चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज धैर्य और संयम से रहने का दिन है। यदि कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो तो धैर्य से काम लें। नहीं तो विरोधी उसे मुद्दा बनाकर आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है। शाम को धार्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। आज आपकी कार्यक्षेत्र में कुछ ज्यादा ही व्यस्तता रह सकती है। इस कारण से आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) राजनीतिक में करियर का प्रयास कर रहे जातकों को आज उत्तम सफलता मिलेगी। आप कई जटिल मामलों को अपनी बुद्धि और सूझ-बूझ से निपटा लेंगे। इससे आपकी स्थिति मजबूत होगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। किसी समाचार के कारण आज आपको अकस्मात यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान को उत्तम कार्य करते देख मन में प्रसन्नता का भाव बना रहेगा।

नोट- 16 अक्टूबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- नौ ग्रहों के प्रभाव और बीमारियों से संबंध जानें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here