16 सितंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

125
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 16 September : 16 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

16 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- भाद्रपद। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- दशमी सुबह के 09.36 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर आषाढ़ पूरा दिन पूरी रात तड़के 04.56 बजे तक। योग- शोभन रात के 10.32 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.06 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.25 बजे। राहुकाल- दिन के 01.48 से 03.20 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.51 बजे से 12.40 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

17 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- भाद्रपद। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- एकादशी सुबह के 08.07 बजे तक। नक्षत्र- श्रवण पूरा दिन पूरी रात तड़के 03.36 बजे तक। योग- अतिगंड रात के 08.21 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.07 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.24 बजे। राहुकाल- दिन के 10.43 से 12.15 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.51 बजे से 12.40 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

16 सितंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 16 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल वाला रहेगा। क्रोध अधिक होने के कारण आपका परिवार जनों से विवाद होने की आशंका रहेगी। कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ समस्याएं हल हो जाएंगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन आपके लिए उन्नति वाला है लेकिन बैठे-बिठाए लाभ पाने की आशा नहीं रखें। रहेगा। आज मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। व्यवसाय में अपेक्षित सफलता मिलने की आशा है।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) किसी नकारात्मक घटना की आशंका रहेगी। प्रियजन से अनावश्यक विवाद से क्लेश हो सकता है। आज शारीरिक कष्ट का खतरा है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी मामलों में सफलता प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें- भौतिक युग में चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई भी महत्वपूर्ण

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आलस्य से दूर रहे तो सफलता मिलेगी। आज आपका कामकाज अच्छा चलेगा। विरोधी नतमस्तक होंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी के बारे में चिंता रहेगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) यदि आपने शेयर बाजार में कुछ पैसा लगाया है, तो उससे भरपूर लाभ होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में थोड़ा तनाव रहेगा। पारिवारिक शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 16 सितंबर 2021 का राशिफल मिश्रित फल वाला है। कार्यक्षेत्र में नया प्रयोग करने से आपका प्रभाव बढ़ेगा। दूसरों के काम में दखल नहीं दें।  मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी रखें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन आपके लिए लाभ के नए अवसर लेकर आएगा। व्यापार में भी पर्याप्त लाभ की संभावना है। आज यदि आप किसी कार्य में निवेश करना चाहते हैं, तो नि:संकोच होकर करें। उसमें लाभ होगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज अधिक भागदौड़ का योग है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लें। समस्या होगी। कोई तनाव बढ़ाने वाला समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ी परेशानी हो सकती है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक है। कार्यक्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने कार्य में मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना और अड़चन का आप पर कुप्रभाव नहीं पड़ेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम वाला है। यदि आप अपने व्यवसाय में नई योजनाओं पर ध्यान देंगे, तो आपको लाभ होगा। संतान के व्यवहार को देखकर थोड़ी निराशा हो सकती है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) नौकरी कर रहे लोग संयम और शांति बनाकर रखें। विशेष रूप से अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। अन्यथा बड़े अधिकारियों से अनबन हो सकती है। उसका कुपरिणाम भोगना पड़ेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कामकाज के लिहाज से दिन आपके लिए ठीक-ठीक है। व्यवसाय अच्छा चलेगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता प्राप्त होगी। आज प्रसन्नता में वृद्धि का भी योग है। दूसरों के विवाद से दूरी बनाकर रखें।

नोट- 16 सितंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें : अशुभ ग्रहों को ऐसे बनाएँ शुभ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here