17 अगस्त 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

108
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 17 August : 17 अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

17 अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- दशमी पूरा दिन पूरी रात तड़के के 03.20 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठा रात 01.35 बजे तक। योग- वैधृति रात के 12.04 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.51 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.59 बजे। राहुकाल- दिन के 03.42 से 05.20 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.59 बजे से 12.51 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

18 अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- एकादशी रात के 01.05 बजे तक। नक्षत्र- मूल रात के 12.07 बजे तक। योग- विष्कंभ रात के 09.10 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.52 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.58 बजे। राहुकाल- दिन के 12.25 से 02.03 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.59 बजे से 12.51 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

17 अगस्त 2021 का राशिफल

पढ़ें 17 अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज किसी आवश्यक कार्य पर धन खर्च करना पड़ सकता है। परिवार के साथ खरीदारी कर सकते हैं। व्यापार कर रहे लोग को शुभ समाचार मिल सकता है। शाम का समय माता-पिता की सेवा कर सकते हैं।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन मिला-जुला फल वाला है। कामकाज के सिलसिले में भागदौड़ बनी रहेगी। आय के स्रोत बनने से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें मिलने का योग है।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कामकाज के सिलसिले में दिन अनुकूल रहेगा। निवेश के लिए जल्दबाजी न करें। पहले ठीक से सोच-विचार कर लें। व्यापारियों के लिए बकाया वसूली का अनुकूल समय है। सफलता मिलने का योग है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन अनुकूल है। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपकी व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नए काम मिल सकते हैं। व्यापार में अच्छी कमाई होगी। कामकाज में भाग्य का साथ मिलेगा। पारिवारिक चिंता रहेगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन मिश्रित फल वाला है। कार्यक्षेत्र में प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक मोर्चे पर थोड़ी चुनौती हो सकती है। विशेष रूप से निवेश में नुकसान हो सकता है। पारिवारिक स्तर पर प्रसन्नता रहेगी।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 17 अगस्त 2021 का राशिफल मिला-जुला फल लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में दिन औसत रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान की उन्नति देखकर आज मन में प्रसन्नता रहेगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) वाहन और मशीनरी के प्रयोग में आज लापरवाही भारी पड़ेगी। अपने क्रोध और उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। आपको अपने अड़ियल रुख से नुकसान होने का खतरा है। धैर्य और विवेक का प्रयोग करें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन मध्यम फल वाला है। कामकाज ठीक चलेगा। नौकरीपेशा लोगों से अधिकारियों की अपेक्षा बढ़ेगी। यह स्वयं को साबित करने का अवसर भी है। जीवनसाथी के साथ नोकझोंक संभव है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आज आप ऐसा करें, तो उसमें परिवार के वरिष्ठ लोगों से सलाह अवश्य लें। कुछ दिनों से चल रहे मसले का परिणाम आपके अनुकूल होगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। मानसिक स्थिति थोड़ी विचलित रह सकती है। घर के किसी सदस्य की किसी बात से आज आप दुखी हो सकते हैं।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ है तो आज पूरा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपके आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति का योग है। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। देर शाम का समय ठीक रहेगा।

नोट- 17 अगस्त 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

संदर्भ- विक्रम संवत, भारतीय पंचांग और ज्योतिष।

यह भी पढ़ें- बेहद अपने लगने लगे राम (रामेश्वरम की यात्रा-एक)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here