17 दिसंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

95
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 17 December : 17 दिसंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

17 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- चतुर्दशी पूरा दिन व पूरी रात। नक्षत्र- कृतिका सुबह के 10.41 बजे तक। योग- सिद्ध सुबह के 08.14 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.08 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.27 बजे। राहुकाल- दिन के 11.00 से 12.17 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.58 से 12.38 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

18 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- चतुर्दशी सुबह के 7.24 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी दिन के 01.49 बजे तक। योग- साध्य सुबह के 09.13 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.08 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.28 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.43 से 11.00 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.57 से 12.38 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

17 दिसंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 17 दिसंबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक कामकाज में जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकालना होगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहने वाला है। हालांकि आज आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गड़बड़ हो सकती है। इसके कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। उसमें कुछ धन भी व्यय होगा।

यह भी पढ़ें- पंच तत्व का शरीर में संतुलन कर जीवन बनाएं सुखी

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज धन लाभ निश्चित समय पर ना होकर आकस्मिक रहेगा। लघु यात्रा हो सकती है। आप किसी से राग-द्वेष की भावना रखेंगे। भाई-बंधुओं से बनावटी प्रीति रहेगी। परिवार से भावनात्मक संबंध बना रहेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज आप दोपहर तक आशा से अधिक धन प्राप्त कर सकते हैं। इसमें घर के सदस्य भी सहयोगी बनेंगे। व्यापार में आज विस्तार आज कर सकते हैं। नए कार्य का आरंभ अभी टालना ही उचित रहेगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) घर और बाहर में शांति के लिए आज मौन साधन  उत्तम उपाय है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। लाभ के इस समय का भरपूर फायदा उठाएं। धार्मिक कृत्यों के द्वारा भी धन लाभ की संभावना है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 17 दिसंबर 2021 का राशिफल मिला-जुला है। दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहने से दैनिक कार्य विलंब से पूरे होंगे। दोपहर का समय व्यवसाय में थोड़ा लाभ कराएगा। हालांकि इससे आपको संतोष नहीं होगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज आपके मन के विपरीत कुछ घटनाएं होंगी। इससे आप दुखी रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी। परिवार के सहस्यों की इच्छापूर्ति नहीं होने से उनमें नाराजगी रह सकती है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) एक साथ कई काम सामने आने से आपको परेशानी होगी। हालांकि निकट भविष्य के लिए यह लाभदायक है। कार्यक्षेत्र में आज सहयोगियों की अनुपस्थिति में अकेले ही कार्यों को करना पड़ेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आपको धैर्य का परिचय देना होगा। अन्यथा परेशानी में फंसेंगे। दैनिक की तुलना में दूसरे कार्यों में अधिक व्यस्तता रहेगी। व्यवसायियों को ना चाहकर भी उधार संबंधित व्यवहार करने पड़ेंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज व्यापार की स्थिति में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज का समय मिला-जुला रहेगा। समाज में आपकी कीर्ति बढ़ेगी। आपको विशेष सम्मान मिल सकता है। पारिवारिक कार्य से असहज महसूस करेंगे। फिर भी सभी कार्य समय से पूरे होंगे।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन आपके लिए अनुकूल है। यदि आपकी कोई दिली इच्छा लंबे समय से लटकी हुई थी, तो वह आज पूरी हो सकती है। लंबित योजना पर काम करना शुभ होगा। संतान को सफलता का योग है।

नोट- 17 दिसंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here