17 दिसंबर का राशिफल पढ़ें, जाने किसका कैसे बीतेगा दिन

118
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 17 december : 17 दिसंबर का राशिफल पढ़ें। जानें कि किसका कैसे बीतेगा दिन? इसमें दो दिन का पंचांग है। सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र और योग की जानकारी है। दिशा शूल में जानें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं। उस ओर जाना ही हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

17 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- तृतीया अपराह्न के 03.17 बजे तक। नक्षत्र- उत्तराषाढ़ रात के 07.31 बजे तक। योग- ध्रुव शाम के 04.04 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.08 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.27 बजे। राहुकाल- दिन के 01.35 से 02.52 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.57 से 12.38 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

18 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्थी अपराह्न के 02.52 बजे तक। नक्षत्र- श्रवण रात के 07.04 बजे तक। योग- व्याघात दिन के 02.08 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.08 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.28 बजे। राहुकाल- दिन के 11.00 से 12.18 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.57 से 12.39 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

17 दिसंबर का राशिफल

पढ़ें 17 दिसंबर का राशिफल और जानें कि किसका कैसे बीतेगा दिन? कौन होगा मुकद्दर का सिकंदर? किसे करना होगा अभी संघर्ष? किस पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा? साथ ही घर, परिवार, कार्यक्षेत्र व स्वास्थ्य की जानकारी भी लें।

मेष

कार्यक्षेत्र का माहौल सकारात्मक रहेगा। इससे आप खुशी महसूस करेंगे। किसी के सामान्य मजाक का बुरा लग सकता है। ध्यान रखें कि छोटी-छोटी बातों से अच्छे संबंध खराब नहीं हों। जीवनसाथी को आपसे कोई शिकायत हो सकती है।

वृष

दिन सामान्य रहेगा। राजनीति में करियर बनाने वाले को चुनौती मिल सकती है। कारोबारियों के लिए समय अनुकूल है। परिवार वाले को अभी आपकी आवश्यकता है। समय निकालकर उनसे बात करें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

मिथुन

आर्थिक रूप से समय ठीक है। विशेषकर निवेश के लिए समय उपयुक्त है। अचानक उत्पन्न किसी कार्य की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है। इस वजह से आप थकावट महसूस करेंगे। बहुत ज्यादा गुस्सा आ सकता है। उस पर नियंत्रण रखें।

कर्क

कोई पुराना विवाद फिर से उभर सकता है। उसको सुलझने में अभी समय लगेगा। दिन थोड़ा परेशान करने वाला हो सकता है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी प्रियजन से अनावश्यक रूप से विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा।

सिंह

स्वास्थ्य के लिहाज से सतर्क रहें। भरपूर ऐहतियात बरतें। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है। इससे दिनचर्या प्रभावित होने के संकेत हैं। किसी प्रियजन से काफी समय के बाद मुलाकात संभव है। उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या

कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें। अधिकारियों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। उसे टालने की कोशिश करें। अन्यथा बेवजह की परेशानी में फंसेंगे। पारिवारिक कार्य में अधिक खर्च होने का योग है। तला-भुना खाने से बचें। पेट की समस्या हो सकती है।

तुला

17 दिसंबर का राशिफल आपके लिए ठीक है। कार्यक्षेत्र में सफलता का योग है। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी कोशिश से पुराने विवाद का समाधान हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य की संभावना बन रही है।

वृश्चिक

आर्थिक रूप से थोड़ी चुनौती उत्पन्न हो सकती है। कर्ज के लेन-देन से बचें। यदि निवेश की योजना है तो अभी टाल दें। जीवनसाथी के मन की बात को सुनें और समझें। बच्चों से फिलहाल थोड़ी निराशा हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

धनु

दिन उलझन भरा हो सकता है। रोजी-रोजगार के क्षेत्र में सामने वाले का रवैया परेशान करेगा। कामकाज सामान्य रहेगा। आप खुद अपने लिए दिशा तय करने में असमंजस में रहेंगे। दूसरे के विवाद में पड़ने से परहेज करें। खुद पर फोकस करें।

मकर

आपके लिए दिन खुशनुमा साबित होगा। आपके आसपास हर किसी का बर्ताव आपको प्रसन्नता देगा। लोगों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। कार्य के सिलसिले में दूर यात्रा का योग बन रहा है। जाने की इच्छा नहीं होगी लेकिन अवश्य जाएं।

कुंभ

कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। इसका फायदा भी मिलेगा। आपका कद बढ़ेगा और विरोधी धराशायी होंगे। व्यस्त समय में से परिवार के लिए भी थोड़ा समय निकालें। अन्यथा घरेलू विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक है।

मीन

संतान या छोटे भाई-बहन के प्रदर्शन से असंतुष्ट होंगे। इसे गंभीरता से लें। उन्हें इसके लिए फटकारने से बचें। बेहतर होगा कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। इसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सामाजिक गतिविधियों में शामिल होना पड़ सकता है।

नोट- 17 दिसंबर का राशिफल आपने पढ़ लिया। साथ ही दिशा शूल में जाना कि दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो दही खाकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें- समस्यामुक्ति व आध्यात्मिक शक्ति जगाने का मौका अधिमास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here