17 फरवरी का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

79
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 17 february : 17 फरवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

17 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- षष्ठी पूरा दिन व पूरी रात। नक्षत्र- अश्विनी रात के 11.59 बजे तक। योग- शुक्ल रात के 02.39 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.58 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.13 बजे। राहुकाल- दिन के 12.35 से 02.00 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

18 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- षष्ठी सुबह के 08 बजे तक। उसके बाद सप्तमी। नक्षत्र- भरणी रात के 02.54 बजे तक। योग- ब्रह्म अगले दिन तड़के 03.37 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.57 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.13 बजे। राहुकाल- दिन के 02.00 से 03.24 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.58 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

17 फरवरी का राशिफल

पढ़ें 17 फरवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

थोड़ा थका देने वाला दिन होगा। जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि उसके परिणाम सकारात्मक और आपको खुशी प्रदान करने वाले होंगे। सभी कार्य समय पर निपट जाएंगे। परिवारजनों का पूरा साथ मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र में काम करने वाले सावधान रहें। विरोधी साजिश कर सकते हैं।

वृष

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। किसी भी तरह की जल्दबाजी करने से बचें। नुकसान हो सकता है। कारोबारी निवेश करने का सोच रहे हैं तो कर सकते हैं। अभी समय ठीक है। परिवार में किसी के साथ विवाद हो सकता है। किसी भी कार्य को पूरा करने में परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें- मंत्र करे हर समस्या का समाधान, अवश्य प्रयोग करें

मिथुन

पिता या पिता समान किसी व्यक्ति से छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। वह जल्द ही सुलझ भी जाएगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। रोजमर्रा के कार्य से हटकर आप अपने लिए  शाम तक अच्छा वक्त निकाल सकेंगे। वह आपको खुशी प्रदान करेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कर्क

कार्य से जुड़ी कोई ऐसी बात आपको पता लग सकती है जो आपको बड़ा लाभ पहुंचा सकती है। कारोबारियों को अपने व्यवसाय से जुड़े कुछ नए विचार मन में आ सकते हैं। उस पर बेहिचक अमल करें। भविष्य में वे आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होंगे। वाहन चलाने में आज सावधानी बरतें।

सिंह

17 फरवरी का राशिफल विद्यार्थियों के लिए बहुत शुभ है। नौकरी छोड़कर जो लोग कारोबार में इच्छुक हैं, वे आगे बढ़ सकते हैं। समय ठीक है। पूर्व में किए गए निवेश से फायदा मिलेगा। बहुत समय बाद परिवारजनों के साथ कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे।

कन्या

दिन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर खींचातानी हो सकती है। इस बात का विरोधी फायदा उठा सकते हैं। इसलिए सतर्क रहें। विवाद को टालने की कोशिश करें। कर्ज के लेन-देन से बचें पैसा फंस सकता है। थोड़ा समय खुद के लिए निकालें।

तुला

आज का दिन प्रतिकूल रह सकता है। माता या माता की तरफ के लोगों से कोई मन को आहत करने वाली सूचना मिल सकती है। कारोबार की गति थोड़ी धीमी पड़ सकती है। संतान पक्ष किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। उनकी परेशानी समझने का प्रयास करें। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।

वृश्चिक

विवाह के लिए इच्छुक लोगों का समय अनुकूल है। माता-पिता का आशीर्वाद मिल सकता है। नए प्रस्ताव भी सामने आ सकते हैं। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। इस वजह से दूर रह रहे संबंधियों से भी लंबे समय बाद मुलाकात होगी। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

धनु

कोई भी ऐसी बात करने से बचें जिसका सामने वाला गलत मतलब निकाल सकता है। छोटे भाई या बहन की किसी बात का बुरा लग सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। कोई जरूरी काम जो लंबे समय से फंसा हुआ था वह पूरा हो जाएगा। सामाजिक गतिविधियों के कारण मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर

घर-परिवार में किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हो सकता है। हालांकि जीवनसाथी की मदद से आप उसे सुलझाने में अहम भूमिका निभाएंगे। संतान पक्ष की किसी सफलता से आपका मन प्रसन्न होगा। बड़े बुजुर्गों के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपसे कुछ अपेक्षाएं कर सकते हैं

कुंभ

कार्य का अत्याधिक दबाव पड़ने से मानसिक व शारीरिक तनाव हो सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। लेन-देन से जुड़े सभी मामले सुलझ जाएंगे। कारोबारियों के लिए समय ठीक है। कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आगे चलकर उससे फायदा होने के योग है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन

अनुकूल दिन आपका इंतजार कर रहा है। जरूरत है इसका भरपूर फायदा उठाने की। पुरानी योजना पर अमल करें। सफलता मिलने की संभावना है। मनोरंजक यात्रा का योग बन रहा है। परिवार वाले के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। खान-पान में सतर्कता बरतें। अन्यथा परेशानी हो सकती है।

नोट- 17 फरवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here