17 जुलाई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

132
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 17 July : 17 जुलाई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

17 जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- शुक्ल। तिथि- अष्टमी रात के 02.41 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा रात के 01.33 बजे तक। योग- शिव सुबह के 07.24 बजे तक। सिद्ध पूरा दिन और पूरी रात तड़के 04.48 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.34 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.20 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.01 से 10.44 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

18 जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- शुक्ल। तिथि- नवमी रात के 12.28 बजे तक। नक्षत्र- स्वाति रात के 12.08 बजे तक। योग- साध्य रात के 01.57 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.35 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.20 बजे। राहुकाल- संध्या के 05.37 से 07.20 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

17 जुलाई का राशिफल

पढ़ें 17 जुलाई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन धार्मिक क्रियाकलापों में व्यतीत होगा। यदि कोई रोग परेशान कर रहा हो, तो शीघ्र डॉक्टर से परामर्श करें। अन्यथा बाद में ज्यादा कष्टदायक हो सकता है। माता-पिता के साथ समय बिता सकेंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। किसी भी कार्य में जल्दबाजी नहीं करें। आर्थिक रूप से समय अनुकूल है। धनार्जन का योग है। व्यर्थ समय नष्ट नहीं करें। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- पहली महाविद्या काली से देवता भी पाते है शक्ति व सिद्धि

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में अधिक कार्य करना पड़ेगा। इससे परिवार के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे। आज आप वाहन से दूरी बनाकर रखें। अन्यथा आपको चोट लग सकती है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन मौज-मस्ती में व्यतीत कर सकते हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव का योग है। नए क्षेत्र में जाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम है। आप अपने किसी मित्र की मदद कर सकते हैं।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) अपने कामकाज में कोई भी निर्णय स्वतंत्र रूप से लें। दूसरे की सलाह से भविष्य में नुकसान हो सकता है। परिवार में यदि कोई विवाद है तो वह फिर से बढ़ सकता है। इससे आपको थोड़ा तनाव होगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ तनाव रहेगा। परिवार में आज आप अपने लोगों की अपेक्षा पूरी कर सकेंगे। इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 17 जुलाई का राशिफल अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी की आप पर कृपा बनी रहेगी। आपको कई आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकेगा। संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन आपके लिए अच्छा है। किसी समस्या का हल आपके प्रयत्नों से निकलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। साहित्यिक रुचि बढ़ेगी। आय-व्यय बराबर रहेंगे। संगति से लाभ होगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आपके पराक्रम की वृद्धि होगी। समाज और परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश के लिए समय अनुकूल है। इसमें लाभ होगा। पुराने मित्रों से आकस्मिक मुलाकात होगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। आज अपने क्रोध और वाणी पर संयम बनाए रखें। अन्यथा बड़े विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल है। भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी को लिए आप कोई उपहार खरीद सकते हैं। किसी अच्छे मित्र से मुलाकात होगी। इसका लाभ भविष्य में मिलेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आकस्मिक व्यय से आपके बजट पर असर पड़ेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। अनावश्यक कार्यों से दूर रहें।

नोट- 17 जुलाई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- राशि के आधार पर जानें अपना व्यक्तित्व और भाग्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here