17 जून का राशिफल और दो दिन का पंचांग

200
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 17 June : 17 जून का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

17 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- सप्तमी रात के 09.59 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी रात के 10.13 बजे तक। योग- वज्र सुबह के 06.50 बजे तक। उसके बाद सिद्धि अगले दिन तड़के 05.03 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और आग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.21 बजे। राहुकाल- दिन के 02.07 से 03.52 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.54 बजे से 12.50 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

18 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- अष्टमी रात के 08.39 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी रात के 09.38 बजे तक। योग- व्यतिपात रात के 02.47 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.21 बजे। राहुकाल- दिन के 10.38 से 12.22 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.54 बजे से 12.50 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

17 जून का राशिफल

पढ़ें 17 जून का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) पिछले कुछ दिनों का तनाव में कमी आएगी। दिन कुछ बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होने से लटके हुए कार्य पूरे कर लेंगे। आर्थिक रूप से भी आज का दिन अनुकूल रहेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आएगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। कामकाज के लिहाज से समय अनुकूल है। कारोबारियों को भरपूर लाभ होने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) थोड़े परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। संतान के भविष्य की चिंता हो सकती है। आय के मुकाबले व्यय अधिक होगा। सोच-समझकर धन व्यय करें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) नौकरीपेशा लोगों को मन के मुताबिक कार्य दिया जाएगा। इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। अधिकारी भी आज आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार समेत आसपास का वातावरण सुखद रहेगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आर्थिक रूप से दिन चुनौतीपूर्ण है। यदि कोई भूमि या भवन खरीदने जा रहे हैं, तो सावधानी से जांच-परख लें। नुकसान का खतरा है। आपसे दूसरों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। उन्हें पूरा न कर पाने से तनाव रहेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) विरोधियों की साजिश चुनौती बन सकती है। सतर्कता और शांति से सामना करें। अन्यथा भविष्य में परेशानी हो सकती है। सामाजिक रूप से मान-सम्मान मिलेगा। कोई उपहार मिल सकता है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 17 जून का राशिफल मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी पक्ष आप पर हावी होने का प्रयास करेगा। अतः सावधान रहें। आर्थिक रूप से दिन ठीक है। भरपूर लाभ की आशा है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) भविष्य के लिहाज से समय शुभ है। आज का दिन नई आशा की किरणें लेकर आएगा। सभी लंबित कार्य पूरे होंगे। स्थान परिवर्तन की भी संभावना है। इससे आपको आगे चलकर लाभ ही होगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज सतर्क रहना अति आवश्यक है। अपनी आंखें और कान खोल कर कार्य करें। अन्यथा नुकसान होने का खतरा है। आय से अधिक खर्च होने के कारण आपकी परेशानी फिलहाल बनी रहेगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) यदि कोई बड़ा फैसला लेने वाले हैं तो विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। फिलहाल आपके समस्या में पड़ने का योग है। उचित होगा कि इसे कुछ दिन के लिए टाल ही दें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन थोड़ा निराशाजनक रह सकता है। सहयोगियों से मनमुटाव संभव है। इस कारण पूरा दिन आपको असहज रहेगा। विरोधी बिना कारण साजिश रच सकते हैं। विद्यार्थियों की परेशानी बनी रहेगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कार्यक्षेत्र में निरंतर लाभ होने की संभावना है। इससे जुड़ी कुछ यात्राएं भी कर सकते हैं। उनसे आपको लाभ मिलेगा। काफी समय से फंसा हुआ धन आपको प्राप्त होगा। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

नोट- 17 जून का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें – आत्मरक्षा व शत्रुनाश में प्रत्यंगिरा मालामंत्र का जवाब नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here